
रायपुर.कोरोना वायरस संक्रमण काल में एक अच्छी खबर आई है। छत्तीसगढ़ में 2 अगस्त से स्कूल खुलने के साथ ही नौकरी का इंतजार कर रहे 14 हजार 580 शिक्षकों की नियुक्ति का भी रास्ता खुल गया है। इनकी नियुक्ति कोविड-19 काल में स्कूल बंद होने के कारण अटकी हुई थी।
भूपेश बघेल बोले- उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी लेने को तैयार
स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव जनककुमार ने लोक शिक्षण आयुक्त को पत्र लिखकर नियुक्ति आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत हर उम्मीदवार को अलग से आदेश जारी होगा। बता दें इस नियुक्ति के लिए चयनित उम्मीदवारों ने लंबा संघर्ष किया है। हालांकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहले ही कह दिया था कि किसी भी उम्मीदवार के साथ अन्याय नहीं होगा।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]टोक्यो ओलंपिक : भारतीय खिलाड़ियों को चीयरअप करने बनाए गए सेल्फी जोन
इन शिक्षकों को अब तीन साल की परिवीक्षा अवधि में काम करना होगा। इससे पहले दो साल की परिवीक्षा अवधि हुआ करती थी। इस संबंध में वित्त विभाग ने 29 जुलाई 2020 को आदेश जारी किया था, जबकि शिक्षक भर्ती के नतीजे अक्टूबर-नवम्बर 2019 में जारी हुए थे।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...नेहा व सिम्मी आधी रात को पहुंची पेट्रोल पंप, मचाया उत्पात, मारा चाकू