रायपुर

सितम्बर बना सितमगर, अक्टूबर में कोरोना वायरस ढा सकता है कहर

कोविड-19 : छत्तीसगढ़ में सितम्बर में 82 हजार मरीज मिले, 650 लोगों की मौत अक्टूबर में पीक की संभावना, 2 लाख तक पहुंच सकते हैं कोरोना पॉजिटिव केस
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Oct 2020, 2:24 AM IST
सितम्बर बना सितमगर, अक्टूबर में कोरोना वायरस ढा सकता है कहर
सितम्बर बना सितमगर, अक्टूबर में कोरोना वायरस ढा सकता है कहर

रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2947 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 13 हजार 602 हो गई है। छत्तीसगढ़ में 30 सितम्बर को 597 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। अब तक 81 हजार 718 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं।

सरकार ने किया ऐलान, 15 अक्टूबर से खुल जाएंगे मल्टीप्लेक्स व सिनेमा हॉल
छत्तीसगढ़ के लिए सितम्बर माह सितमगर बन गया था। सितम्बर में प्रदेश में कोरोना वायरस से करीब 82 हजार लोग संक्रमित हुए। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से अब तक हुई 957 मौतों में से अकेले सितम्बर में ही 650 लोगों की मौत हुई। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव आशंका जता चुके हैं कि अक्टूबर में कोविड-19 कहर ढा सकता है। अक्टूबर में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख तक जा सकता है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]वादा था 21 दिन में कोरोना वायरस खत्म करने का, लेकिन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया ? कोरोना वायरस ?स संक्रमण के 2947 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 544, दुर्ग से 301, राजनांदगांव से 143, बालोद से 67, बेमेतरा से 37, कबीरधाम से 51, धमतरी से 57 मामले शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में अभी कोविड-19 के 30 हजार 927 एक्टिव केस हैं।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...पीएम नरेन्द्र मोदी का कोरोना वायरस काल में वोकल फॉर लोकल प्रभावी

Published on: