रायपुर

क्या सच में माहवारी के दौरान सुरक्षित नहीं है कोरोना टीका लगवाना, जानिए हकीकत

Covid Vaccination के दौरान सोशल मीडिया पर ऐसे मैसेज प्रचारित किए जा रहे हैं, जिसमें कहा गया है कि माहवारी या मासिक धर्म (Menstruation Period) के समय महिलाओं को टीका नहीं लगवाना है। जानिए हकीकत
less than 1 minute read
• •
Apr 26, 2021
corona_vaccination.jpg
क्या सच में माहवारी के दौरान सुरक्षित नहीं है कोरोना टीका लगवाना, जानिए हकीकत

रायपुर. केंद्र सरकार ने देशभर में 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के युवाओं के लिए COVID Vaccination शुरू करने की घोषणा की है। मगर, सोशल मीडिया पर ऐसे मैसेज प्रचारित किए जा रहे हैं, जिसमें कहा गया है कि माहवारी या मासिक धर्म के समय महिलाओं को टीका नहीं लगवाना है। क्योंकि माहवारी (Menstruation Period) के समय Immunity कम होती है। टीकाकरण से इम्युनिटी स्तर कम होता है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर और ICMR के कम्युनिटी मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. अरूण शर्मा ने कहा कि माहवारी में टीका सुरक्षित है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. ठाकुर और ICMR के एक्सपर्ट डॉ. शर्मा ने दिए सवालों के जवाब-

सवाल- क्या महिलाओं को माहवारी के 5 दिन तक कोरोना का वैक्सीन नहीं लेना चाहिए?
जवाब- ऐसा कुछ नहीं है। Corona के टीके का माहवारी से कोई लेना देना नहीं है। महिलाएं कभी भी वैक्सीन लगवा सकती हैं। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। महावारी तो यूटर्स तक ही सीमित है।

सवाल- क्या गर्भवती महिलाओं को टीका लगवाना चाहिए?
जवाब- टीका गर्भवती महिलाएं के लिए नहीं है, क्योंकि उन पर ट्रायल नहीं हुआ है। जब गर्भवती महिलाओं को टीका नहीं लगेगा तो उनके गर्भ में पल रहे बच्चे, या नवजात को कैसे खतरा हो सकता है।

सवाल- एक भ्रांति यह भी है कि वैक्सीन से महिलाओं को प्रजनन क्षमता प्रभावित होगी? क्या यह सच है?
जवाब- बिल्कुल नहीं, गर्भवती महिलाओं की गर्भधारण करने की क्षमता पर कोरोना की टीके का किसी भी तरह का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। न ही यह प्रजनन क्षमता को प्रभावित होती है। यह गलत भ्रामक है। इससे बचें।

Published on:
26 Apr 2021 08:51 pm