रायपुर

सरकारी कर्मचारी ने 20 वर्षीय युवती को प्रेम जाल में फंसाकर दिया इस शर्मनाक घटना को अंजाम

बातों के जाल में फंसाया और अपना मतलब निकालने के बाद शादी करने से इनकार कर दिया - पीड़िता
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2019, 4:53 PM IST
rape_with_girl_.jpg
Soldier's married wife told herself unmarried in the High Court

रायपुर . छत्तीसगढ़ के राजधानी में आपराधिक मामले थमने का नाम नहीं ले रहें है।शनिवार को रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके से एक खबर आई जिसमे सरकारी क्लर्क के द्वारा एक युवती को प्रेम प्रसंग में फंसाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

दरअसल आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ अपनी हवस मिटाई। मामला का खुलासा होने और शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि आरोपी सरकारी कर्मचारी है और घटना के बाद से फरार है।

पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय युवती की 25 मई को राजेंद्र नगर के अपना गार्डन में जनगणना विभाग में क्लर्क चंदन प्रताप से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। जिसके बाद चंदन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मनमानी करने के बाद शादी से मुकर गया। पुलिस ने बताया कि युवती ने शिकायत में लिखा है कि चंदन ने उसे पहले बातों के जाल में फंसाया और अपना मतलब निकालने के बाद शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पूरी उम्मीद है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Click & Read More Chhattisgarh News.

Published on: