रायपुर

Crime News : बीड़ी मांगने पर नशेडि़यों ने की हत्या, शराब नहीं देने पर गार्ड को मार डाला

करीब 11.30 बजे भिंगराज रॉड लेकर आया और तुम लोग शराब नहीं देते हो, कहकर हमला कर दिया। संदीप पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिसे देखकर मनोज मौके से भाग निकला।
2 min read
• •
Updated: 12 Oct 2025, 1:05 AM IST
Crime News : बीड़ी मांगने पर नशेडि़यों ने की हत्या, शराब नहीं देने पर गार्ड को मार डाला
Crime News : बीड़ी मांगने पर नशेडि़यों ने की हत्या, शराब नहीं देने पर गार्ड को मार डाला

राजधानी में मर्डर के मामले थम नहीं रहे हैं। दो दिन पहले एक नर्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अब शराबियों ने अलग-अलग इलाके में दो लोगों की जान ले ली। खम्हारडीह इलाके मेें शराब नहीं देने पर भट्ठी के गार्ड को पीट-पीटकर मार डाला, तो अभनपुर इलाके में बीड़ी मांगने से नाराज शराबियों ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने दोनों मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रॉड से पीटकर की हत्या, सेल्समैन भाग निकला

खम्हारडीह इलाके की कचना अंग्रेजी शराब दुकान में संदीप पटेल सुरक्षा गार्ड और मनोज कुमार कश्यप सेल्समैन का काम करते थे। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे शराब दुकान बंद होने के बाद मनोज हिसाब कर रहा था। संदीप बाहर तैनात था। इस दौरान भिंगराज बघेल शराब लेने पहुंचा। शटर खटखटाया और शराब मांगने लगा। मनोज और अन्य स्टॉफ ने शराब देने से मना कर दिया। गार्ड संदीप ने भी मना कर दिया। इस पर भिंगराज उन्हें गाली-गलौज करते हुए चला गया। करीब 11.30 बजे भिंगराज रॉड लेकर आया और तुम लोग शराब नहीं देते हो, कहकर हमला कर दिया। संदीप पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिसे देखकर मनोज मौके से भाग निकला। कुछ देर में वह लौटा, तो संदीप मृत पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी भिंगराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बीड़ी मांगने पर मार डाला

दूसरी घटना अभनपुर के ग्राम आमनेर की है। सुमीत बांदे, अजय रात्रे आघघैर गुलशन गायकवाड़ तीनों गुरुवार को अभनपुर शराब दुकान में शराब पी रहे थे। उनके बगल में सोनू पाल भी शराब पी रहा था। इस दौरान सोनू ने उनसे बीड़ी मांगी। तीनों ने बीड़ी नहीं होना बताया, जिससे सोनू नाराज हो गया। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। बाद में तीनों मिलकर सोनू को और शराब पिलाने के नाम पर गांव के नाले के पास ले गए। वहां तीनों ने सोनू से मारपीट शुरू कर दी। उसे पीट-पीट कर मार डाला। इसके बाद शव को नाले में फेंक दिया। दूसरे दिन शव मिला। इसके बाद पुलिस ने पतासाजी करके आरोपियों को धरदबोचा। आरोपियों को जेल भेज दिया है।

दो दिन पहले भी हुई थी हत्या

दो दिन पहले टिकरापारा इलाके में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। वह लगातार युवती को परेशान करता था। उस पर मिलने के लिए दबाव डालता था। युवती के इनकार करने पर उसके घर में घुसकर मार डाला था।

मर्डर के आंकड़े

वर्ष मर्डर की संख्या
2025 40 से अधिक(जनवरी-अक्टूबर तक)
2024 78
2023 63

Updated on:
12 Oct 2025, 1:05 AM IST
Published on: