रायपुर

Crime News:रायपुर में एक बार फिर मर्डर, पुलिस की सख्त चेकिंग के बीच युवक की चाकू मारकर हत्या

Crime News: एक ओर राजधानी में पुलिस की तगड़ी गश्त और पेट्रोलिंग हो रही है, दूसरी ओर दिनदहाड़े एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि नशा करने के दौरान विवाद होने पर आरोपियों ने युवक को चाकू मार दिया। समता कॉलोनी इलाके में इस वारदात को अंजाम देने के […]

less than 1 minute read
Jan 30, 2026

Crime News: एक ओर राजधानी में पुलिस की तगड़ी गश्त और पेट्रोलिंग हो रही है, दूसरी ओर दिनदहाड़े एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि नशा करने के दौरान विवाद होने पर आरोपियों ने युवक को चाकू मार दिया। समता कॉलोनी इलाके में इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले। देर रात तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया था। आजाद चौक पुलिस जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक रेलवे लाइन से लगी बस्ती में हाथीराम मंदिर के पीछे शाम करीब 4:30 बजे मोहल्ले के दुर्गेश ध्रुव 27 साल और कुछ लड़के बैठे हुए थे। इस दौरान उसका विवाद हो गया। आरोपी लड़कों ने उस पर ताबड़तोड़ हमला किया। हाथ मुक्कों से मारने के बाद चाकू से हमला कर दिया। चाकू से दुर्गेश की जांघ में गंभीर चोट आई। इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल दुर्गेश को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपियों का पता नहीं चला

मर्डर की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। देर रात तक हत्या करने वाले आरोपियों का पता नहीं चल पाया। मृतक मजदूरी का काम करता था। घर में केवल उसकी मां और वह था।

आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

  • संदीप कुमार पटेल, डीसीपी, रायपुर वेस्ट
Published on:
30 Jan 2026 12:33 am
Also Read
View All
बस्तर का तुलसीदास… 14 साल की तपस्या से जन्मी हल्बी रामायण, राष्ट्रपति मुर्मू के सामने प्रदर्शित होगी अनूठी विरासत

मुख्यमंत्री साय ने अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

डीजीसीए द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की स्वीकृति, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ‘बस्तर पंडुम-2026‘ का करेंगी शुभारंभ, राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित मंत्रीमण्डल के सदस्य, सांसद भी होंगे शामिल*

CG Vidhansabha: हंगामेदार होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र: 6 दिन में 1100 से अधिक सवाल

अगली खबर