रायपुर

रवि पुष्य नक्षत्र में बाजारों में ठसाठस भीड़, लोगों ने जमकर की खरीदारी

Raipur News: इस बार दो दिन पुष्य नक्षत्र होने से लोगों ने जमकर खरीदारी की तो खूब कारोबार हुआ। सभी सेक्टर के बाजारों में सुबह से देर रात तक दिवाली से पहले दिवाली जैसा माहौल रहा।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2023, 3:46 PM IST
Crowded in the markets during Ravi Pushya Nakshatra Raipur
रवि पुष्य नक्षत्र में बाजारों में ठसाठस भीड़

रायपुर। Chhattisgarh News: इस बार दो दिन पुष्य नक्षत्र होने से लोगों ने जमकर खरीदारी की तो खूब कारोबार हुआ। सभी सेक्टर के बाजारों में सुबह से देर रात तक दिवाली से पहले दिवाली जैसा माहौल रहा। शनि पुष्य योग के बाद रवि पुष्य नक्षत्र में दोगुना उत्साह बाजार में देखा गया। इस दौरान सड़कों से लेकर बाजारों की हर दुकानों के सामने पैर रखने तक की जगह नहीं थी। खासकर सराफा बाजार में चमक बरकरार रही। अब धनतेरस पर धन वर्षा का सभी को इंतजार है। यह संयोग तीन दिन बाद आने वाला है। जब हर कोई सोने-चांदी के जेवर के अलावा मोटर-गाड़ी से लेकर कुछ न कुछ जरूर खरीदी करता है। प्रापर्टी की बुकिंग भी इस तिथि पर सबसे अधिक होती है। यह तिथि 10 नवंबर को है।

साल का सबसे बड़ा त्योहार होने के बावजूद ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से अस्त-व्यस्त रही। न तो मालवीय रोड पर वाहनों की इंट्री पर रोक लगाई गई न ही जवानों की तैनाती। ऐसे में बाजार पहुंचने वाले लोगों के साथ ही कारोबारियों में भी काफी नाराजगी थी। कारोबारियों का कहना था कि प्रशासन का ऐसा उदासीन रवैया ठीक नहीं है। यह जानते हुए ही बाजारों में आम दिनों की अपेक्षा त्योहार के समय सबसे ज्यादा भीड़ होती है, इसके बावजूद ट्रैफिक व्यवस्था बनाने रखने के लिए कोई इंतजाम नहीं करना हैरान करने वाला है। जबकि पंद्रह दिन पहले ही अनेक व्यापारिक संगठनों ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम से वाहनों की पार्किंग से लेकर खासतौर पर सदरबाजार, मालवीय रोड, बंजारी और चिकनी मंदिर से एवरग्रीन चौक तक जवानों की तैनाती की मांग की थी।

बाजारों से बाहर निकलने में छूटा पसीना

खरीदारी करने में लोगों में ऐसा उत्साह कि पूरी तरह से ठसाठस की िस्थति निर्मित हुई। जो एक बार बाजार के अंदर गया फिर खरीदारी करके बाहर निकलने में पसीना छूट गया। लगातार दो दिन रिकॉर्ड खरीदारी करने वाले सभी जगहों से पहुंचे। मालवीय रोड तो एक छोर से दूसरे छोर तक और बंजारी रोड तरफ से गोलबाजार जाना बहुत मुश्किल था। सुबह से लेकर देर रात तक पूरी तरह ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल रही।

Updated on:
6 Nov 2023, 3:46 PM IST
Published on: