रायपुर

Cyber Crime : सावधान….यूट्यूब पर लाइक और सब्सक्राइब करने से हो सकता है लाखों का नुकसान, ठगों ने लाया नया पैंतरा

Raipur Cyber Crime : यूट्यूब में वीडियो सब्सक्राइब करने और उसके जरिए क्रिप्टो करेंसी से तगड़ी कमाई होने का झांसा देकर साइबर ठगों ने कारोबारी की बेटी से ऑनलाइन 12 लाख रुपए ठग लिए।

less than 1 minute read
Jun 04, 2023
Cyber Crime

CG Cyber Crime : यूट्यूब में वीडियो सब्सक्राइब करने और उसके जरिए क्रिप्टो करेंसी से तगड़ी कमाई होने का झांसा देकर साइबर ठगों ने कारोबारी की बेटी से ऑनलाइन 12 लाख रुपए ठग लिए। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक देवेंद्रनगर में रहने वाले बड़े कारोबारी की बेटी कॉलेज की स्टूडेंट्स हैं। (CG Crime Update) उसके मोबाइल पर वॉट्सऐप के जरिए एक लिंक आया और उसमें यूट्यूब लाइक और सब्सक्राइब करके घर बैठे क्रिप्टो करेंसी से लाखों रुपए कमाने का ऑफर था। (CG Crime Alert) युवती ने लिंक ओपन करके यूट्यूब वीडियो सब्सक्राइब और लाइक किया। इसके बाद उन्हें एक ग्रुप बनाकर क्रिप्टो करेंसी के कारोबार में निवेश करने को कहा गया।

ऐसे हुई ठगी का शिकार

शुरुआत में युवती ने कुछ कम रकम लगाया तो उसका रिटर्न अच्छा मिला। इसके बाद युवती ने लालच में कभी 50 हजार, तो कभी 1 लाख रुपए जमा करना शुरू किया। (Raipur Crime Update) इस तरह उसने 12 लाख रुपए जमा कर दिए। (Raipur Breaking News) इसके बाद उसे निवेश का प्रॉफिट नहीं मिला। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो मामला थाने तक पहुंचा।

कॉलेज छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। ठगों ने छात्रा से क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 12 लाख रुपए ठग लिए हैं।

-सिराज खान, टीआई, देवेंद्रनगर, रायपुर

Published on:
04 Jun 2023 11:35 am
Also Read
View All