रायपुर

Cyclone Tauktae: चक्रवाती तूफान तौकेते का छत्तीसगढ़ में रहेगा आंशिक असर, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश

चक्रवात तूफान (Cyclone Tauktae) तौकते का छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में आंशिक असर देखने को मिलेगा। इससे आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी। तापमान में हल्की गिरावट आएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 May 2021, 6:27 PM IST
cyclone
चक्रवाती तूफान तौकेते का छत्तीसगढ़ में रहेगा आंशिक असर, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश

रायपुर. चक्रवात तूफान (Cyclone Tauktae) तौकते का राज्य में आंशिक असर देखने को मिलेगा। इससे आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश (Light Rain) होगी। तापमान में हल्की गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि तौकेते तूफान राज्य में ज्यादा असर नहीं डालेगा। हल्की-फुल्की बारिश होगी। इसके अलावा एक चक्रीय चक्रवाती घेरा विदर्भ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।

प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी बड़ी मात्रा में आ रही है। इससे प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट
शुक्रवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अंधड़ के साथ बारिश हुई। राजिम, चांपा में 30-30 बारिश दर्ज की गई। राजधानी में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। पिछले कुछ दिनों से हल्की बारिश होने से अब दिन के तापमान में भी कमी आई है। रायपुर में न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम था। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 39.2 डिग्री दर्ज किया गया।

कहां कितना रहा तापमान
रायपुर - 38.3 - 24.0
बिलासपुर - 37.2 - 22.6
पेंड्रारोड- 35.2 - 20.6
अंबिकापुर - 34.7 - 20.4
जगदलपुर - 35.0- 24.5
दुर्ग - 38.8 - 22.8
राजनांदगांव - 39.2 - 25.5

Published on: