रायपुर

Dana Cyclone: चक्रवाती तूफान दाना का छत्तीसगढ़ में असर, इस रुट से गुजरने वाली 15 एक्सप्रेस ट्रेनें रद, फटाफट देखें List

Cyclone Update: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती दाना तूफान का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ा है। रेलवे विभाग ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर 15 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।
2 min read
• •
Updated: 3 Dec 2024, 1:18 PM IST
CG Train Cancelled

Dana Cyclone: दाना तूफान की वजह से रायपुर और बिलासपुर स्टेशन से होकर पुरी धाम जाने वाली ट्रेनों के पहिए थमे रहे। शुक्रवार को ऐसी 15 ट्रेनों के टिकट कैंसिल कराकर रिफंड लेने वाले यात्रियाें की भीड़ लगी रही। दो दिन के अंदर 3 हजार से अधिक टिकट कैंसिल हो गया, क्योंकि रायपुर स्टेशन से होकर पुरी जाने और आने वाली 10 ट्रेनें कैंसिल की गई।

रायपुर रेलवे स्टेशन में ऐसी ट्रेनों की जानकारी यात्रियों को देने के लिए अलग से बूथ बनाया था, जो कैंसिल ट्रेनों की सूची रखी गई थी। पुरी और दुर्ग के बीच चलने वाली एक्सप्रेस दोनों से कैंसिल रही। इसी तरह सूरत, गांधीधाम, अहमदाबाद एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के यात्री जो पहले से रिजर्वेशन करा रखे थे, वे इन सभी ट्रेन को रिफंड लेने में लगे रहे।

रेल अफसरों के अनुसार 24 अक्टूबर को अहमदाबाद तरफ कई ट्रेनें कैंसिल रद्द होने की वजह से शुक्रवार को रायपुर स्टेशन नहीं आई। केवल हावड़ा से अहमदाबाद रूट वाली ही ट्रेनें चलीं। पुरी रूट की ट्रेनें डिपार्चर स्टेशनों से ही रद्द रखी गई।

कॉशन आर्डर भी ट्रेन चालकों को दिया गया

इस तूफान को देखते हुए रेलवे हाई अलर्ट पर रहा। विशाखापट्टनम के लिए ट्रेनें चलीं, लेकिन पुरी वाली सभी ट्रेनें कैंसिल होने से इसका असर 27 अक्टूबर तक रहेगा। दाना तूफानके समय ट्रेन चालकों को भी कॉशन आर्डर जारी किया गया था, ताकि चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार ज्यादा न हो रहे।

यहां देखें लिस्ट

  • 23 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 18478 ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस।
  • 24 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 18477 पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 22865 एलटीटी पुरी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 18426 दुर्ग पुरी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 09060 ब्रह्मपुर सूरत एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 20823 पुरी-अजमेर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 18425 पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस, और गाड़ी संख्या 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस।
  • 25 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 08475 पुरी-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस।
  • 26 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस।
  • 29 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 20824 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • इसके अलावा, 22 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 22973 गांधीधाम पुरी एक्सप्रेस और 23 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 09059 सूरत ब्रह्मपुर एक्सप्रेस भी रद्द की गई हैं।
Updated on:
3 Dec 2024, 1:18 PM IST
Published on: