अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री पर आ गया है। यह सामान्य से आधा डिग्री कम है। प्रदेश में अंबिकापुर का तापमान सबसे कम रहा। वहीं, पेंड्रारोड में पारा 17 डिग्री पर रहा। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई। बस्तर संभाग में बारिश थम गई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश होगी। तेज गर्जना भी होने की आशंका है। इससे कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिर सकती है।