इस संबंध में जिले के किसानों की मानें तो मानसून विदाई के बाद बारिश पूरी तरह से बंद हो गई है, जिससे धान के खेत सूा गए हैं, साथ ही अब धान से बाली निकल रही है, लेकिन अगर बारिश नहीं होता है तो फसल को नुकसान होगा, ऐसे में अगर इस दाना तुफान से एक अच्छी बारिश हो जाती है तो फसल को काफी लाभ होगा। ऐसे में अब किसान एक बारिश के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।