Indian Railway: दीपावली व छठ पर्व के मद्देनजर ट्रेनों में जमकर भीड़ चल रही है। दिल्ली, यूपी, बिहार की ओर जाने वाले ज्यादातर ट्रेनों की वेटिंग 100 के पार पहुंच गई है। लिहाजा यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कुछ ट्रेनों में स्पेशल कोच लगा दिए हैं, तो 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें भी चलानी शुरू कर दी हैं।