रायपुर

दिल्ली से डॉक्यूमेंट्री बनाने दंतेवाड़ा आए दूरदर्शन के मीडियाकर्मी की मौत, दो जवान शहीद

Dantewada Naxal attack
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2018, 2:26 PM IST
Chhattisgarh news
दिल्ली से डॉक्यूमेंट्री बनाने दंतेवाड़ा आए दूरदर्शन के मीडियाकर्मी की मौत, दो जवान शहीद

रायपुर/दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक जारी है। शनिवार को शाम को बीजापुर में हमला करने के बाद आज दंतेवाड़ा में एक और बड़े हमले को नक्सलियों ने अंजाम दिया है। अरनपुर थानाक्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो पुलिस जवान शहीद हो गए। वहीं मौके पर मौके पर कवरेज करने गई तीन मीडियाकर्मियों की टीम में से एक कैमरामैन को गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस ने दावा किया है कि, मुठभेड़ में दो से तीन नक्सलियों को ढेर किया है।

पहली ही गोलीबारी में दो जवान घायल हो गए
मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा के अरनपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नीलवाया में जब पुलिस सर्चिंग कर रही थी सर्चिंग टीम के साथ विकास पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने के लिए दिल्ली से तीन सदस्यीय टीम भी साथ निकली थी ।नक्सलियों ने जवानों को फांसने के लिए एंबुश तैयार कर रखा था। जैसे ही जवान नक्सलियों के इस एंबुश में आए तब उन्होनें फायरिंग करनी शुरू कर दी।

फायरिंग में एसआई, सहायक आरक्षक व मीडियाकर्मी की मौत
इस दौरान जंगल में एक ओर से नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। शुरूआती फायरिंग में ही टीम के एसआई रूद्रप्रताप सिंह, सहायक आरक्षक मंगलराम शहीद हो गए। वहीं दूरदर्शन के कैमरामैन अच्युतानंद साहू की भी गोली लगने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही दंतेवाड़ा एसपी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। अतिरिक्त फोर्स को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गए।

घायलों को लाया गया दंतेवाड़ा
मुठभेड़ के बाद घायल जवानों को जिसमें आरक्षक विष्णु नेताम व सहायक आरक्षक राकेश नेताम घायल हुए हैं जिन्हें कुआकोंडा में प्राथमिक उपचार के बाद दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार जारी है। बस्तर डीआइजी ने सुंदर राज पी. ने पीसी लेकर सारी जानकारी दी।

Updated on:
30 Oct 2018, 2:26 PM IST
Published on: