रायपुर

नक्सली हमला: मौत से पहले कैमरामैन ने बनाई वीडियो, मां से अंतिम बार कहा – मैं तुझे बहुत प्यार करता हूं

हम दंतेवाड़ा आए थे इलेक्शन कवरेज पर, एक रास्ते से जा रहे थे आर्मी हमारे साथ थी तभी अचानक नक्सलियों ने हमें घेर लिया
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Oct 2018, 12:48 PM IST
CGNews
नक्सली हमला: मौत से पहले कैमरामैन ने बनाई वीडियो, मां से अंतिम बार कहा - मैं तुझे बहुत प्यार करता हूं

रायपुर. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 30 अक्टूबर को हुए नक्सली हमले में तीन जवानों सहित दूरदर्शन के कैमरामैन अच्युतानंद साहू की मौत हो गई। नक्सली हमले में घायल अच्युतानंद साहू ने एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में अच्युतानंद साहू ने नक्सली हमले के बारे में जानकारी दी।

यह थे उनके अंतिम शब्द - आतंकवादी हमला हो गया है, हम दंतेवाड़ा आए थे इलेक्शन कवरेज पर, एक रास्ते से जा रहे थे आर्मी हमारे साथ थी तभी अचानक नक्सलियों ने हमें घेर लिया। मम्मी अगर मैं जीवित बचा तो गनीमत है, मम्मी मैं तुझे बहुत प्यार करता हूं। हो सकता है इस हमले में मै मारा जाऊं, परिस्थिति सही नही है। पता नहीं क्यूं, मौत को सामने देखते हुए डर नहीं लग रहा है। बचना मुश्किल हैं यहां पर ६-७ जवान हैं, पर नक्यलियों ने हमें चारो तरफ से घेर लिया है।

बस्तर संभाग में 12 नवम्बर को होने वाले पहले चरण के चुनाव से पूर्व माओवादियों ने दंतेवाड़ा जिले में अरनपुर के नीलावाया में मंगलवार को एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। माओवादियों ने घात लगाकर गोलियां बरसाईं, जिसमें दूरदर्शन का एक कैमरामैन और राज्य पुलिस के सब-इंस्पेक्टर (एसआइ) व सहायक आरक्षक शहीद हो गए। इस हमले में दो पुलिस जवान घायल हो गए हैं।

तीन घंटे पहले फेसबुक पर पोस्ट किए थे फोटो मूलत ओडिशा के रहने वाले अच्युतानंद साहू यहां डॉक्यूमेंट्री बनाने आए थे। उन्होंने अपनी मौत से तीन घंटे पहले ही बस्तर की खूबसूरती से जुड़ी तस्वीरें फेसबुक पर डाली थी। इस पर काफी कमेंट्स आ रहे थे।

Published on: