
खतों के जरिए सामने आई पीड़ा: माओवादी दंश के तीन सच, जो बदल गए अब कहानी में
रायपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में गंभीर रूप से घायल सहायक आरक्षक राकेश कौशल ने बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हमले के बाद घायल जवान का रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां आज सुबह 5 बजे जवान ने अंतिम सांस ली।
बस्तर संभाग में 12 नवम्बर को होने वाले पहले चरण के चुनाव से पूर्व नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले में अरनपुर के नीलावाया में मंगलवार को एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। नक्सलियों ने घात लगाकर गोलियां बरसाईं, जिसमें दूरदर्शन का एक कैमरामैन और राज्य पुलिस के सब-इंस्पेक्टर (एसआइ) व सहायक आरक्षक शहीद हो गए।
इस हमले में दो पुलिस जवान घायल हो गए हैं। दूरदर्शन टीम उस पोटली गांव में कवरेज के लिए जा रही थी, जहां वर्ष 1998 से स्थानीय ग्रामीणों ने चुनाव में मतदान ही नहीं किया है। राज्य के स्पेशल डीजी (नक्सल ऑपरेशन) डी.एम. अवस्थी ने बताया है कि इस मुठभेड़ में दो नक्सली भी मारे गए हैं।
बता दें कि इससे पहले 27 अक्टूबर को बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए आइइडी विस्फोट में चार जवान शहीद हो गए थे। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 18 सीटों पर 12 नवम्बर को वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण में 78 सीटों पर 20 नवम्बर को मतदान होगा।
Published on:
31 Oct 2018 12:34 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
