27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी को डूबते देख मां ने लगाई तालाब में छलांग, अफसोस गहरे पानी में थम गई दोनों की सांस

बेटी को पानी में डूबते देख उसकी मां भी मदद के लिए गई, लेकिन अधिक गहराई होने की वजह दोनों पानी में डूब गए और दोनों की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
patrika

बेटी को डूबते देख मां ने लगाई तालाब में छलांग, अफसोस गहरे पानी में थम गई दोनों की सांस

राजनांदगांव. लालबाग थाना क्षेत्र के डिलापहरी गांव में मंगलवार को एक हृदय विदारक घटना हो गई। गांव की मां और बेटी दोपहर में तालाब में नहाने गई थी। इस दौरान बेटी अचानक गहरे पानी में चली गई। बेटी को पानी में डूबते देख उसकी मां भी मदद के लिए गई, लेकिन अधिक गहराई होने की वजह दोनों पानी में डूब गए और दोनों की मौत हो गई।

बेटी के साथ गई थी मां नहाने
बताया जा रहा है कि गर्मी के समय सड़क निर्माण के लिए मुरुम खनन करने तालाब की अंधाधुंध गहराई तक खोदाई की गई है। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है। पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार डिलापहरी निवासी 55 वर्षीय जामवंती बाई वर्मा, पति लक्ष्मण अपनी बेटी 33 वर्षीय अनुराग वर्मा के साथ गांव के तालाब में नहाने गई थी।

दोनों डूब गए
कपड़ा सफाई करने के बाद बेटी अनुराग नहाने के लिए तालाब में घुसी। इस दौरान अचानक वह गहरे पानी में चली गई। बेटी को डूबते देख उसकी मां जामवंती उसे बचाने के लिए उसकी पास पहुंची। इस दौरान दोनों गहरा पानी मे चले गए और दोनों डूब गई।

कुछ माह पहले मुरुम खनन के नाम पर तालाब की खोदाई की गई थी। मुरुम निकालने के लिए तालाब की बेदर्दी से गहराई तक खोदाई किया गया है। बताया जा रहा है कि तालाब इतना गहरा है कि किनारे में ही 12 से 15 फीट पानी है। गहराई का अंदाजा नहीं होने से मां-बेटी की डूबने से मौत हो गई।

शवों को बाहर निकाला गया
पुलिस ने बताया कि डूबने के बाद मां-बेटी का शव पानी के नीचे ही था। घटना के समय कुछ महिलाएं भी तालाब में मौजूद थी। महिलाएं घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान दोनों का शव पानी के अंदर नीचे में ही था। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शवों की तलाश शुरु की। मां-बेटी का शव पानी के अंदर से निकाला गया और बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।