27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG ELECTION 2018 : खर्चा-पानी आने से दिखी रौनक, वार्ड कार्यालयों की हुई रिओपनिंग

खर्चा पानी नहीं पहुंचने के कारण इन चुनावी कार्यालयों में ताला लटक रहा था।

less than 1 minute read
Google source verification
cg election 2018

CG ELECTION 2018 : खर्चा-पानी आने से दिखी रौनक, वार्ड कार्यालयों की हुई रिओपनिंग

बिलासपुर. करीब 3 माह बाद शहर के वार्डों में भाजपा कार्यालयों की रिओपनिंग हुई। वार्ड पार्षद और प्रभारी ने वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों से विधिवत पूजा कराकर कार्यालयों को दुबारा शुरू कराया। खर्चा पानी आने के बाद वार्ड के कार्यालयों में चहल-पहल शुरू हो गई है। कार्यकर्ता कागज पेन और मतदाता सूची लेकर रिहर्सल में जुट गए हैं। बिलासपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले 56 वार्डों में तीन माह पूर्व चुनाव कार्यालय खोले गए थे, लेकिन खर्चा पानी नहीं पहुंचने के कारण इन चुनावी कार्यालयों में ताला लटक रहा था।

पिछले दिनों हुई बैठक में इसको लेकर नाराजगी जाहिर की गई और संगठन के नेताओं ने चुनाव कार्यालयों को फिर से खुलवाकर यहां कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही, तो पदाधिकारियों और वार्ड पार्षदों ने बताया कि कार्यालय तो बनकर तैयार है लेकिन खर्चा पानी न पहुुंचने की वजह से लोग यहां बैठने में रुचि नहीं ले रहेे इसलिए कार्यालयों को बंद करना पड़ा। बताया जाता है कि सभी कार्यालयों को फंड जारी कर दिया गया इसके साथ ही वार्डों के चुनावी कार्यालयों के पट खुलने लगे। वार्ड पार्षद और प्रभारी ने वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों को बुलवाकर पूजा पाठ के बाद कार्यालयों की रिओपनिंग कराई।

कहीं 5 तो कहीं 7 हजार का फंड : भाजपा के चुनाव कार्यालय में बैठे एक पार्षद ने बताया कि उनके यहां तो 5000 की पहली किस्त आई है, वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों से पूजा अर्चना कर वार्ड कार्यालय को खुलवाया गया। निर्देश मिले हैं कि मतदाता सूची का अवलोकन कर युवा और महिला मोर्चा के साथ वार्ड में घर-घर जनसंपर्क करना है।