
छत्तीसगढ़ के जांजगीर से क मामला सामने आया है. यहाँ के खोंधर नया तालाब के पास एक व्यक्ति की लाश मिली है. तालाब में लाश मिलने से आस पास के क्षेत्र में हडकंप मच गया. लोगो के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है. तालाब के पास लाश को देखने लोगो की भीड़ इकट्ठी होने लगी है. लाश मिलने की सुचना लोगो ने पुलिस को दी है. मामला डभरा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के अनुसार अनुसार मृतक चन्दन सिदार पिता गनपत सिदार उम्र 30 वर्ष ग्राम राठापाली का बताया जा रहा है. 16 नवंबर को शाम 6 बजे घर से दवाई लेने के लिए मोटर साइकिल से खोंधरी के निकला था. दवाई लेकर वापस आ रहा था कि नया तालाब खोंधर के पास युवक का शव व बाइक पड़ी हुई मिली. फिलहाल पुलिस इस मामले की जाँच में जुट गई है.