रायपुर

रायपुर जेल में कैदी की मौत, बेहोश होकर गिरा और थम गई सांस, परिजनों ने लगाया आरोप

Raipur Hindi news : बताया जा रहा है कि कैदी अचानक बेहोश होकर गिर गया। जब जांच की पता चला कि मौत हो गई
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Aug 2023, 1:03 PM IST
central_jail_.jpg

रायपुर। Raipur Hindi news : राजधानी के सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैदी अचानक बेहोश होकर गिर गया। जब जांच की पता चला कि मौत हो गई है। सूचना पर गंज पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Raipur Hindi news : जानकारी के अनुसार मृतक कैदी का नाम पवन राय बताया जा रहा है। 30 वर्षीय मृतक युवक बिहार है। एनडीपीएस मामले में जेल में बंद था। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन की सूचना के बाद गंज थाना पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। बंदी की मौत की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, इधर परिजनों ने प्रशासन पर आरोप लगाया हैं।

Published on: