समिति द्वारा जारी निर्देश के अनुसार शैक्षणिक संस्थान अब यूनिफार्म, आईडी कार्ड, लेबोरेटरी, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि मद में अतिरिक्त राशि नहीं ले सकेंगी। केवल छात्रावास, वाहन सुविधा और मेस के लिए ‘नो प्राफिट, नो लॉस’ के आधार पर अतिरिक्त राशि संस्था द्वारा ली जाएगी। इंजीनियरिंग में पीएचडी का अधिकतम शुल्क 35 हजार रुपए से 26,500 रुपए प्रथम सेमेस्टर का रखा है। द्वितीय सेमेस्टर का 20 हजार रुपए से 17 हजार रुपए तक रखा है। बीएचएमएस की अधिकतम वार्षिक शुल्क 70 हजार रुपए समिति ने निर्धांरित किया है। समिति द्वारा तय की गई राशि का शैक्षणिक संस्थान अपनी पूर्व राशि से आकलन करेंगे और नियमानुसार उसे लागू करना होगा।