जांच शिविर के अध्यक्ष चंपालाल साहू ने बताया कि इस शिविर में 29 छात्राओं को प्रथम बार पता चला कि उनकी आंखों मे दृष्टि दोष है और उन्हें चश्मा लगाना चाहिए। 6 छात्राओं में कंजक्टिवाइटिस की बीमारी पाई गई। कार्यक्रम में प्रदीप गोविंद शितूत ने कहा, स्वस्थ शरीर, स्वस्थ दिमाग, स्वस्थ मन ही जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष भरत डागा के एन सी (Raipur Hindi News) मोरियानी, संदीप साहू, योगेश अग्रवाल, स्वरूप चंद जैन, अंजली शितूत सहित हितेश दीवान, एनआर नायडू, आकांक्षा देव आदि ने भागीदारी निभाई।