Raipur Train's Alert: रायपुर। जलगांव एवं मनमाड़ रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी रेलवे लाइन का कार्य के कारण 14 और 15 अगस्त को कई ट्रेनें मार्ग बदलकर चलाईं जाएंगी। लेकिन रायपुर स्टेशन आने में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। रेलवे के अनुसार 12 एवं 14 अगस्त को श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस से चलने वाली 11039 कोल्हापुर-गोंदिया एक्सप्रेस, 14 एवं 16 अगस्त को गोंदिया से (Train hindi News) चलने वाली 11040 (गोंदिया-कोल्हापुर) एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।