निगम की सामान्य सभा 4 महीने बाद सभापति दुबे ने शुक्रवार को बुलाई थी। प्रश्नकाल में शहर के ज्वलंत मुद्दों सहित 34 एजेंडों पर चर्चा होनी थी। सुबह 11 बजे तय समय पर सभी सदन में पहुंच गए। भाजपा पार्षद मटका और पोस्टर लेकर पहुंचे थे। पोस्टर में लिखा था- सड़कों को गड्ढा मुक्त करो, मटके पर पानी दो, अवैध चौपाटी बंद करो। परंतु कुछ ही देर में सभा स्थगित कर देने पर नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौर, उपनेता मनोज वर्मा, दल के प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे सहित भाजपा पार्षदों ने शहर के ज्वलंत मुद्दों से घबराकर जहां महापौर एजाज ढेबर पर भागने का और सभापति पर पार्षदों का विश्वास खो देने का आरोप लगाया। इस दौरान दो भाजपा पार्षद अमर बंसल और रोहित साहू ने डायस के सामने मटके भी फोड़े। इसके बाद गांधी प्रतिमा के समक्ष धरने में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।