8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष की बच गई कुर्सी, गिरा अविश्वास प्रस्ताव, ये बोले विधायक

No-Confidence motion: ट्रैक्टर खरीदी में भ्रष्टाचार सहित कई अन्य गंभीर आरोप लगाकर 15 में से 11 पार्षदों ने खोला था नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा, लाया था अविश्वास प्रस्ताव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 11 Aug 2023, 9:36 PM IST

No-confidence motion

MLA and Nagar Panchayat president in winning moment

कुसमी. No-Confidence motion: नगर पंचायत कुसमी के अध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त गिर गया। इससे कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। अध्यक्ष की कुर्सी सलामत रह जाने से समर्थकों ने आतिशबाजी के साथ एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जश्न मनाया। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक चिंतामणी महाराज भी मौके पर पहुंचे, फिर सभी ने नगर में पैदल रैली निकालकर शिव चौक स्थित शिव मंदिर में पूजा की। विधायक ने कहा कि यह उनके लिए भी परीक्षा की घड़ी थी।

गौरतलब है कि नगर पंचायत कुसमी के अध्यक्ष गोवर्धन राम पर ट्रैक्टर खरीदी में भ्रष्टाचार करने सहित कई अन्य गंभीर आरोप लगाकर 15 में से 11 पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया था। पार्षदों द्वारा बलरामपुर कलेक्टर को नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने हेतु आवेदन सौंपा गया था।

प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को कुसमी एसडीएम चेतन साहू, सीएमओ नारायण साहू सहित सभी वार्ड के पार्षदों की उपस्थिति में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा व मतदान प्रक्रिया समझाने के उपरांत मतदान हुआ। इसकी गणना में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 9 वोट पड़े जबकि इसके खिलाफ 6 पार्षदों ने वोट दिए।

इस तरह से अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में दो तिहाई जरूरी मत नहीं मिलने से पार्षदों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। इससे गोवर्धन राम की अध्यक्ष की कुर्सी बच गई। इसकी जानकारी मिलते ही विधायक चिंतामणि महाराज भी अपने निवास श्रीकोट से कुसमी पहुंचे और सर्मथको के साथ रैली में शामिल होकर नपं अध्यक्ष गोवर्धन राम के साथ शिव मंदिर में जाकर पूजा की।

इस दौरान अरुण गुप्ता, अरविंद तिवारी, जपं अध्यक्ष हुमंत सिंह, विजय गुप्ता, किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवधन भगत, मंडी अध्यक्ष बालेश्वर राम, छोटेलाल गुप्ता, मनान खान, एल्डरमैन जवाहिर लकड़ा, सोनू अली, कुंदन गुप्ता, युकां विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर, विधायक प्रतिनिधि राशिद आलम, मोदस्सिर इराकी, संदीप निकुंज, पूर्णिमा सेमरिया, लवकुमार सोनवानी, मिथलेश गुप्ता, विवेक गुप्ता सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: डरातेे आंकड़े: सरगुजा में इस साल सिर्फ 7 महीने में टीबी से 59 लोगों की मौत, मिल चुके हैं 1000 मरीज

विधायक बोले- मेरे लिए भी थी परीक्षा की घड़ी
विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने इस अवसर पर कहा कि यह वास्तव में सच्चाई की जीत है। उन्होंने कहा कि यह अविश्वास प्रस्ताव मेरे लिए भी परीक्षा की घड़ी थी, लेकिन परिणाम ने साबित कर दिया है कि भूपेश है तो भरोसा है। नगर पंचायत कुसमी के विकास में कभी भी किसी चीज की कमी नही होने देंगे।