रायपुर

Raipur Accident: बजरंगपुर हाईवे पर मौत का मंजर, ट्क-हाइवा भिड़ंत में 3 की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Raipur Accident: तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा विस्तृत जांच जारी है। घटना स्थल पर इन दिनों टोल प्लाजा का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर भी सवाल उठ रहे हैं।

2 min read
Apr 14, 2026
ट्क-हाइवा भिड़ंत में 3 की मौत (Photo Patrika)

Raipur Accident: विनोद जैन. गोबर नवापारा के समीपस्थ ग्राम पिपरौद-बजरंगपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। नवापारा थाना क्षेत्र के बजरंगपुर के पास करीब 3:30 बजे ट्रक और रेत से भरे हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी।

इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान भागवत राम साहू (65) निवासी कुटीपारा पारागांव, दीपक पटेल (22) निवासी कातलबोड़(कुरूद, धमतरी) और सुमित यादव (19) निवासी नवागांव (कुरूद, धमतरी) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा विस्तृत जांच जारी है। घटना स्थल पर इन दिनों टोल प्लाजा का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर भी सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस क्षेत्र में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। निर्माणाधीन टोल प्लाजा के आसपास न तो पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था है और न ही गति नियंत्रण के लिए कोई ठोस उपाय किए गए हैं। स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेत, रिफ्लेक्टर और नियमित पुलिस पेट्रोलिंग की कमी साफ नजर आ रही है, जो हादसों को न्योता दे रही है।अगर समय रहते सुरक्षा इंतजाम नहीं सुधरे, तो बजरंगपुर हाईवे यूं ही मासूम जिंदगियों को निगलता रहेगा।

दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ​स्थिति को काबू में किया। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत और ग्रामीणों में भारी आक्रोश का माहौल है। हालांकि पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने बताया कि ट्रक (CG 04 JC 7941) और हाइवा (CG 04 QP 2293) की तेज रफ्तार में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की आवाज लगभग दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

हमेशा हादसे का खतरा

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को वाहन से बाहर निकाला। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोग हमेशा भारी वाहनों की से हादसे का खतरा सताता है। वहीं बीती रात हुए भीषण हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। दूसरी ओर प्रशासन इन हादसों पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई नहीं कर रही है।

Updated on:
14 Apr 2026 07:14 pm
Published on:
14 Apr 2026 06:28 pm
Also Read
View All