रायपुर

IPS दुष्कर्म केस की पीड़िता से क्या थी दीपक टंडन की बातचीत? मोबाइल जांच में खुला बड़ा राज, आज रिमांड पर लेगी पुलिस

Deepak Tandon Case: वरिष्ठ IPS पर दुष्कर्म की FIR दर्ज कराने वाली महिला से भी आरोपी दीपक टंडन की बातचीत होती थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मोबाइल चैट से इसका खुलासा हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2026, 10:17 AM IST
Couple Hotel Blackmail
आरोपी दीपक टंडन (फोटो सोर्स- पत्रिका)

रायपुर@नारद योगी। Deepak Tandon: वरिष्ठ आईपीएस पर दुष्कर्म की एफआईआर कराने वाली महिला से भी ठग दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन की बातचीत होती थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इसका पता चला है। दीपक का कई सफेदपोशों और पुलिस अधिकारियों से भी संबंध रहे हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि दीपक के खिलाफ पहले से ठगी, पैसा नहीं देने आदि की कई शिकायतें पुलिस के पास पहुंचती थी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं किया जाता था।

अब महज एक सप्ताह के भीतर रायपुर में ही 5 एफआईआर दर्ज हो गई। इससे पहले तक इन शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती थी। फिलहाल दीपक के खिलाफ बिलासपुर में दर्ज मामले की जांच चल रही है। पुलिस उनसे संपर्क रखने और जिनकी चैटिंग मिली है, उनसे भी पूछताछ करने की तैयारी में है। उनकी भूमिका की भी जांच की जाएगी।

पीड़िता महिला से भी होती थी बातचीत

सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ आईपीएस पर दुष्कर्म करने की एफआईआर कराने वाली महिला का भी आरोपी दीपक टंडन से संपर्क था। उससे बातचीत होने की जानकारी पुलिस को मिली है। दीपक के मोबाइल फोन की जांच में भी उस महिला से बातचीत होने का पता चला है। यह बातचीत किस विषय को लेकर हुई थी? महिला और दीपक की पहचान कैसे हुई? यह पुलिस के लिए जांच का विषय है।

आज रायपुर पुलिस लेगी रिमांड

आरोपी दीपक के खिलाफ रायपुर के तेलीबांधा थाने में एक के बाद एक 5 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इन मामलों की जांच और पूछताछ के लिए रायपुर पुलिस मंगलवार को उसे रिमांड पर लेगी। बताया जाता है कि कुछ और पीडि़तों ने थाने में शिकायत की है। पुलिस उन शिकायतों की भी जांच कर रही है।

ऐसे हुआ चर्चित

आरोपी टंडन मूलत: कोरबा का रहने वाला है। कुछ सालों से रायपुर में होटल संचालित कर रहा था। वेलकम श्री होटल लीज पर लिया था और एटमोस्फेरिया पर भी अपना दावा करता था। अब दोनों होटल उसकी नहीं है। इस दौरान महिला डीएसपी पर 4 करोड़ वसूलने का आरोप लगाया था। इसके बाद एआई से फोटो-वीडियो बनाकर दूसरों को ब्लैकमेलिंग करने पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

Updated on:
17 Nov 2026, 10:17 AM IST
Published on: