रायपुर

53 साल के देवर का 30 साल की भाभी पर आया दिल, बेटी के स्कूल जाते ही की शर्मनाक हरकत

बेटी के स्कूल जाते ही की शर्मनाक हरकत
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2018, 5:16 PM IST
rape news
53 साल के देवर का 30 साल की भाभी पर आया दिल, बेटी के स्कूल जाते ही की शर्मनाक हरकत

रायगढ़। कोतवाली पुलिस ने 53 साल के एक मनचले देवर को 30 साल की भाभी की छेडख़ानी के मामले मे गिरफ्तार किया है। खास बात तो यह है कि आरोपी देवर ने छेडख़ानी के दौरान जब भाभी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की। जिसके बाद पीडि़ता ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ छेडख़ानी व मारपीट के मामले मे अपराध दर्ज कर उसे जेल दाखिल करने की कवायद में जुट गई है।

बेटी के स्कूल जाते ही बिगड़ी नियत

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली में शनिवर की देर शाम देवर द्वारा भाभी के साथ छेडख़ानी का मामला सामने आया है। खास बात तो यह है कि जहां भाभी की उम्र 30 साल है, वहीं आरोपी देवर की उम्र 53 साल है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि शनिवार की सुबह पीडि़ता की बेटी स्कूल गई थी। जबकि उसका 55 वर्षीय पति कुछ काम से बाहर गया था। इस बीच आरोपी देवर ने भाभी को घर में अकेले देख उसके साथ छेडख़ानी की। जब भाभी ने इसका विरोध किया तो आरोपी देवर ने अपनी उम्र से करीब 23 साल छोटी भाभी के साथ मारपीट की।

शोर मचाने पर बची जान

इस बीच पीडिता के बचाव को लेकर शोर मचाने के बाद मुहले के अन्य लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद मामले की जानकारी परिवार के मुखिया को देने के साथ ही कोटावाली पुलिस भी पहनने अवगत कराया गया। पुलिस ने आरोपी देवर को पकड़ कर थाने ले आई, जहां पूछताछ में आरोपी भाभी के साथ छेदखानी की बात को स्वीकार किया। ऐसे में, पुलिस ने आरोपी देवर के विरुद्ध मारपीट और छेडखानी की धारा 294, 323, 354 के बाद जुर्म दर्ज किया गया।

Published on: