कोर्ट में बयान देते हुए पीड़ित लड़की ने कहा कि इस अपराध में जितना उसका पिता दोषी है, उतनी ही उसकी मां भी दोषी है। फिर अचानक एक दिन आरोपी मां की आंखें खुलीं तो उसने अपने माता-पिता से बात की,जिसके बाद ये दरिंदगी रुक गई। लड़की की मां इस वक्त 72 साल की है। पुलिस ने पीड़िता के साथ-साथ दोनों आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है। ये पूरा केस ऑस्ट्रलिया के टाउन्सविल ज़िला न्यायालय में चल रहा है। इस खौफनाक मामले पर सुनवाई करते हुए न्यायधीश कोकर ने पीड़िता की मां को दोषी ठहराते हुए दो साल की सज़ा सुनाई है।