रायपुर

Four Lane Road: धमतरी बनेगा फोरलेन और टू-लेन सड़कों का हब, चारों दिशाओं में मजबूत होगी कनेक्टिविटी

Dhamtari Road Project: धमतरी में फोरलेन और टू-लेन सड़कों का नेटवर्क मजबूत होगा। कई सड़क परियोजनाओं पर काम शुरू, नई सड़कों और बाईपास से चारों दिशाओं की कनेक्टिविटी होगी बेहतर।
less than 1 minute read
• •
Sep 30, 2026
Dhamtari Road Project
फोरलेन और टू-लेन सड़क (file image)

Dhamtari Road Project: धमतरी जिले की सडक़ों की कनेक्टिविटी चारों दिशाओं से बेहद मजबूत और सुगम होने वाली है। यातायात के दबाव को कम करने के लिए कई महत्वपूर्ण फोरलेन, टू-लेन और नई सडक़ों के निर्माण की योजना पर काम चल रहा है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि प्रमुख सडक़ों को प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद धरातल पर काम शुरू करा दिया गया है। वहीं कई अन्य टू-लेन और फोरलेन परियोजनाओं को भी अगले एक महीने के भीतर प्रशासकीय स्वीकृति मिलने की संभावना है। वर्तमान में मथुराडीह-कोलियारी, मुजगहन-पोटियाडीह, छाती-कंडेल-देवपुर गौरवपथ का काम जारी है।

ये प्रमुख सडक़ें देंगी राहत

फोरलेन व कनेक्टिविटी मार्ग

पुरूर से सोरम होते हुए रूद्री संबलपुर चौक से श्यामतराई तक फोरलेन का निर्माण, मुजगहन से नेशनल हाईवे तक नया रोड और गोकुलपुर से भटगांव-सोरम रोड।

बाईपास व नया गौरवपथ

रूद्री से सांकरा टू-लेन, लक्ष्मी निवास से नहरनाका चौक तक नया गौरवपथ और रेलवे रैक प्वाइंट से नेशनल हाईवे तक नई सडक़।

शहरी शॉर्टकट व चौड़ीकरण

कलेक्ट्रेट से श्यामतराई नेशनल हाईवे तक नहर किनारे शॉर्टकट रोड और जनपद से गल्र्स कॉलेज होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर तक सडक़ का निर्माण।

कई परियोजनाओं को जल्द मिल सकती है मंजूरी

सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए कई परियोजनाएं अलग-अलग चरणों में हैं। प्रमुख परियोजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद उनका काम शुरू किया जा चुका है, जबकि अन्य फोरलेन और टू-लेन सड़कों के प्रस्तावों पर भी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

Updated on:
30 Sept 2026 09:54 am
Published on:
30 Sept 2026 08:57 am