रायपुर

Dhan Kharidi : आज और कल भी होगी धान खरीदी, अब तक 104 लाख से ज्यादा टन का उठाव, किसानों को करोड़ों का मुनाफा

Dhan Kharidi period : राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि 4 फरवरी तक बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, धान बेचने से वंचित रहने वाले किसान अब आसानी से अपना धान बेच सकेंगे।
less than 1 minute read
Feb 03, 2024
dhan_kharidi.jpg

paddy procurement period : राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि 4 फरवरी तक बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, धान बेचने से वंचित रहने वाले किसान अब आसानी से अपना धान बेच सकेंगे। शनिवार और रविवार को धान खरीदी नहीं होती है, लेकिन किसानों के हितों को देखते हुए शनिवार 3 फरवरी व रविवार 4 फरवरी को भी उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी होगी। बता दें इस बार सरकार का 130 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य पहले ही पूरा हो चुका है।

राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.38 लाख टन धान की रेकॉर्ड खरीदी की है। धान खरीदी के एवज में किसानों को 30 हजार 68 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 104 लाख 16 हजार 117 टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरुद्ध मिलर्स द्वारा 95 लाख 83 हजार 718 टन धान का उठाव किया जा चुका है।

Published on:
03 Feb 2024 01:15 pm