
रायपुर. महालक्ष्मी के आने की खुशी में घर का कोना-कोना दमकने लगे हैं। सोमवार को चंद्र हस्त नक्षत्र के विशेष संयोग में लोग दिनभर जमकर खरीदारी करेंगे और शाम को धनतेरस पर 13 दीप मालाओं से भगवान धनवन्तरी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, शांति की कामना करेंगे।
घरों के प्रवेश द्वार पर मां लक्ष्मी के स्वागत में केला पेड़ और आम की पत्तियों बांधी जाएंगी। पं. यदुवंशमणि त्रिपाठी ने बताया कि धनतेरस पर 13 दीप प्रज्ज्वलित कर रोग-दोष संताषों से मुक्ति के लिए भगवान धन्वंतरी की विधि-विधान से पूजन किया जाएगा। 6 नवंबर को रूप चौदस यानी नरक चतुर्दशी तिथि पर यम के नाम पर पांच दीप जलाए जाएंगे। 7 नवंबर को दिवाली पर्व हर्षोल्लास से मनेगी। 8 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर राउत नाचा की धूम रहेगी। इस दिन मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा।
यम द्वितीया पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा
नौ नवंबर को भाईदूज पर्व पर भाई-बहन खुशियां बनाएंगे। वहीं कायस्थ समाज इन दिन हर्षोल्लास से कर्म का लेखा-जोखा रखने वाले देवता भगवान चित्रगुप्त की जयंती समारोह मनाएंगे। कायस्थ सभा के अध्यक्ष राजेश सक्सेना ने बताया कि टाटीबंध स्थित मंदिर में विधि-विधान से पूजा-आरती करने समाज के लोग एकत्रित होंगे।
चौघडिय़ा मुहूर्त
अमृत : सुबह 6.30 बजे से
शुभ : सुबह 10 से 11.15 बजे
लाभ : दोपहर 3 से 4.30 बजे तक
अमृत : शाम 4 बजे से गोधूलि 6 बजे तक
लाभ : रात 9 बजे से 11.30 बजे