रायपुर

धनतेरस के दिन इस शुभ मुहुर्त में करें खरीदारी वरना शॉपिंग करना पड़ सकता है भारी, रखे इस समय का ध्यान…

रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल्स, सराफा और इलेक्ट्रॉनिक्स आदि सेक्टर गुलजार, बाजारों में बरसेगा धन

2 min read
Oct 24, 2019
धनतेरस के दिन इस शुभ मुहुर्त में करें खरीदारी वरना शॉपिंग करना पड़ सकता है भारी, रखे इस समय का ध्यान...

रायपुर . धनतेरस के दिन बाजार की सबसे बड़ी दिवाली साबित होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि बाजार में अब तक के सबसे बड़े ऑफर और छूट की बौछार की गई है। मौसम बाजार के अनुकूल खुशनुमा बना रहेगा। मतलब खरीदारों की भीड़ उमड़ेगी।

छत्तीसगढ़ में धनतरेस के दिन अलग-अलग जिलों में लगभग 2500 करोड़ रुपए के व्यवसाय होने की संभावना जताई जा रही है। कारोबारी संगठनों के मुताबिक धनतेरस के दिन रेकॉर्ड बिजनेस की संभावना के कई फैक्टर हैं, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को दिए गए बोनस और राज्य सरकार द्वारा सातवें वेतनमान का बचा हुआ एरियर देने के एलान के साथ बाजार में बुकिंग पहले से शुरू हो गई है, जिसका उठाव धनतेरस के दिन होगा।

इसके अलावा रियल एस्टेट सेक्टर व अन्य सेक्टरों में धनतेरस के दिन बड़ी बुकिंग होने की संभावना है। साथ ही जीएसटी में राहत मिली हुई है। ऑटोमोबाइल्स सेक्टर में जबरदस्त ऑफर औैर कारों की कीमतें स्थिर रहने के साथ अलग से छूट का फायदा ग्राहकों को मिलेगा। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि यह दिवाली बाजार के साथ ही आम ग्राहकों के लिए बेहतर साबित होगी।

धनतेरस के दिन खरीदारी का शुभ मुहुर्त

लाभ- सुबह 7.30 से 9 बजे तक
अमृत- सुबह 9 बजे से 10 बजे तक
शुभ- दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक
अमृत लाभ- दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक
लाभ- रात 9 बजे से 12 बजे तक

Click & Read More Chhattisgarh News.

Published on:
24 Oct 2019 09:06 pm
Also Read
View All