रायपुर

DJ पर फिर छिड़ा विवाद, SP से की शिकायत, कहा- सामाजिक भवन में उड़ रही नियमों की धज्जियां

DJ Ban: डीजे पर फिर विवाद छिड़ गया है। शहर से लगे जोरा वासियों ने देर रात तक डीजे बजाने को लेकर एसपी से कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है..
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Apr 2025, 12:15 PM IST
DJ Ban in cg

DJ Ban: रायपुर शहर से लगे जोरा के सामाजिक भवन में देर रात तक डीजे साउंड को लेकर वार्ड पार्षद के साथ लोगों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस पार्षद रेणु जयंत साहू ने कहा कि कोर्ट का आदेश है कि रात 10 बजे के बाद डीजे का शोर नहीं होना चाहिए। इसका पालन कराया जाए। साहू ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री वार्ड 51 जोरा तेलीबांधा थाना क्षेत्र में आता है। यहां पंजाब केसरी भवन में विवाह एवं अन्य समारोह होते हैं, जिससे देर रात तक डीजे साउंड का उपयोग किया जाता है।

DJ Ban: बच्चों, बड़ों को हो रही परेशानियां

बच्चों एवं बीमार, वृद्ध लोगों को परेशानी होती है। जबकि भवन प्रबंधकों से कई बार निवेदन किया गया। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर पार्षद ने कहा कि भवन प्रबंधन समिति ने इस पर रोक नहीं लगाई गई तो उनके घरों के सामने डीजे बजाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कदम उठाने का आश्वासन दिया।

भवन का संचालन 10 सालों से हो रहा

छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा के अध्यक्ष जवाहर खन्ना ने वार्ड पार्षद के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि जोरा में पंजाबी केसरी भवन सामाजिक सेवा कार्यों के लिए बनाया गया है, जो कि 10 सालों से संचालित हो रहा है। रात 2 बजे तक डीजे बजाने का आरोप सही नहीं है। भवन में रात 10 बजे तक के लिए नोटिस चस्पा की गई है। आयोजकों को अवगत भी कराते हैं।

Updated on:
22 Apr 2025, 12:15 PM IST
Published on: