3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानफोड़ू DJ फिर बैन, इस समाज ने लिया फैसला, कई रुढ़ियों और अनावश्यक परंपराओं को किया खत्म!

DJ Ban in CG: टिकावन में प्लास्टिक या चाइना समान देने पर रोक लगाई गई। बारात में कानफोड़ू डीजे बजाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया। इसके अलावा मृत्यु संस्कार में कपड़े के बजाय राशि भेंट करने की बात कही गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 21 Apr 2025, 2:47 PM IST

DJ Ban in CG

DJ Ban In CG: अहीर कोसरिया यादव समाज की जिला स्तरीय बैठक मेलाभाठा टिकरापारा के कृष्ण सदन यादव भवन में संपन्न हुई। इस बैठक में समाज की संस्कृति और सभ्यता को सुरक्षित रखने तथा समाज को संगठित करने पर विशेष चर्चा की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गिरधर यादव ने की। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज को संगठित करना और अपनी परंपराओं को बचाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने समाज को एक सूत्र में बांधकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

DJ Ban In CG: कई रुढ़ियों को खत्म करने पर हुई चर्चा

बैठक में समाज की कई रुढ़ियों और अनावश्यक परंपराओं को खत्म करने पर चर्चा हुई। इस दौरान शादी-ब्याह में अनावश्यक कपड़ा भेंट देने की परंपरा समाप्त की गई। टिकावन में प्लास्टिक या चाइना समान देने पर रोक लगाई गई। बारात में कानफोड़ू डीजे बजाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया। इसके अलावा मृत्यु संस्कार में कपड़े के बजाय राशि भेंट करने की बात कही गई। मृत्यु भोज जैसी परंपरा भी कम की जाएंगी।

यह भी पढ़ें: DJ Ban In CG: डीजे बैन पर कोर्ट में छिड़ी बहस, मामले में शासन से मांगा जवाब

छठ्ठी कार्यक्रम को जन्म संस्कार में अनिवार्य किया गया। बच्चों की पढ़ाई कम से कम 12वीं तक अनिवार्य कराने का निर्णय भी लिया गया। इसके अलावा समाज के हर बड़े आयोजन में अन्य समाजों के प्रमुखों को आमंत्रित करने की परंपरा को बढ़ावा देने की बात कही गई, ताकि भाईचारा और सामाजिक समरसता को बढ़ाया जा सके।

रोजगार से जोड़ने पर है जोर

बैठक में तय हुआ कि समाज के बच्चों को न केवल शिक्षा दी जाए, बल्कि उन्हें नौकरी और स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाए। इस दौरान जिला महासचिव दयालु यादव, कोषाध्यक्ष अशोक यादव, संरक्षक हिन्छाराम यादव, सचिव योगेश यादव, चारामा प्रमुख रमा यादव, मधु यादव, नरहरपुर से बालाराम यादव, हाराडूला से आजु राम यादव, होरी लाल यादव, गढ़पिछवाड़ी से मन्नूराम यादव, तिहारू यादव, बरदेभाठा से नरेंद्र यादव।

किशनपुरी से साधुराम यादव, ओमप्रकाश यादव, दसपुर से करन यादव, हितेश यादव, बागडोंगरी से शिवलाल यादव, टिकरापारा से तीजुराम यादव, मरकाटोला से सूरज यादव, पतौड़ा से रामरतन यादव, कांकेर से रवि यादव, हिमालय यादव, ज्ञानी यादव, पुनीत यादव, लोकेश यादव, डोमन यादव, जग्गू यादव, परदेसी यादव, नमेश कुमार यादव, मानस यादव, राहुल यादव, रविन्द्र यादव व अन्य मौजूद रहे।