
हवाई यात्रा दुर्घटना में कवरेज बीमा (फोटो सोर्स- फ्रीपिक)
Good News: छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी अपने नियमित कर्मचारियों के लिए उन्नत बैंक सुविधाओं और बीमा सुविधा की संयुक्त सौगात प्रदान की है। इसमें कर्मचारियों को इन सुविधाओं के लिए अलग से अतरिक्त प्रीमियम नहीं देना होगा। जनरेशन कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक के साथ कॉरपोरेट सैलरी पैकेज का अनुबंध करार किया है।
इस संबंध कार्यपालक निदेशक वित्त जनरेशन संदीप मोदी ने बताया कि प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के सुरक्षा, सुविधा और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए यह कदम लिया है। कॉरपोरेट सैलरी पैकेज के तहत कर्मचारी बैंकिंग की आधुनिक सुविधाओं का लाभ एक क्लिक से ले सकेंगे।
व्यक्तिगत दुर्घटना में 10 लाख और हवाई यात्रा दुर्घटना में 50 से 100 लाख तक का कवरेज प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा एड ऑन कवरेज की भी सुविधा प्रदान की जाएगी। कर्मचारियों को प्लास्टिक सर्जरी इन बर्न, इंपोर्ट ऑफ मेडिसिन, एयर एम्बुलेंस जैसे आधुनिक सुविधा भी मिलेगी।
बैंक द्वारा कर्मचारियों को मेक माई ट्रिप, अमेजन प्राइम, जिम की सदस्यता, लाउंज बुक माई शो जैसे डिजिटल सुविधाएं प्रदान की जाएगी, जिससे व्यक्ति घर बैठे एक क्लिक से त्वरित भुगतान कर सकता है। यह सुविधा सैलरी अनुसार चार श्रेणी में विभाजित है। सुविधा का प्रकार और आकार सैलरी अनुरूप होगा।
ईडी मोदी ने बताया कि बैंकों का चयन पूर्णत कर्मियों के अधिकार क्षेत्र में है। हम केवल कर्मियों के लिए सर्वाधिक सुविधा युक्त बैंक का विकल्प दे रहे हैं। जिसका लाभ सभी को मिल सके। यह अनुबंध कर्मचारियों के साथ उनका परिवार के लिए भी सुरक्षा कवच साबित होगा।
Updated on:
09 Mar 2026 08:26 pm
Published on:
09 Mar 2026 08:26 pm
