11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Rape Case: अधिकारी की पत्नी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी कारोबारी गिरफ्तार

CG Rape Case: आरोपी पुरानी गाडिय़ों की खरीदी-बिक्री का कारोबार करता है। आरोपी की पहचान होने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और सोसायटी में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Rape Case: अधिकारी की पत्नी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी कारोबारी गिरफ्तार

CG Rape Case: राजधानी में एक अधिकारी की पत्नी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीडि़ता किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

8 मार्च को हुई वारदात: सिविल लाइन थाना प्रभारी के अनुसार पीडि़ता ने बताया कि वारदात 8 मार्च की है। पीडि़ता ने अपने बयान में कहा कि आरोपी ने उसे अपने कब्जे में लेकर बंधक बना लिया था और दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलने के बाद सीधे थाने आई और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

कारोबारी की पहचान के बाद दबिश

निरीक्षण के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान गोपाल गोयल के रूप में की। बताया जा रहा है कि आरोपी पुरानी गाडिय़ों की खरीदी-बिक्री का कारोबार करता है। आरोपी की पहचान होने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और सोसायटी में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।

पीडि़ता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और उसके बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत दुष्कर्म से संबंधित धाराओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एट्रोसिटी एक्ट) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

  • रमाकांत साहू, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, सिविल लाइन

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग