रायपुर

डॉक्टर की ज़िन्दगी में तब आ गया भूचाल जब नर्स 2 साल की बेटी पकड़ाकर बोली – रखो अपने प्यार की निशानी

जिसके बाद नर्स ने डॉक्टर से अपना हक लेने के लिए...
2 min read
Aug 01, 2018
doctor nurse affair in chhattisgarh
doctor nurse affair in chhattisgarh

रायपुर. छत्तीसगढ़ के भिलाई में डॉक्टर और नर्स के संबंधों का मामला सामने आया है।डॉक्टर ने अपने प्यार के जाल में फंसाकर नर्स से मंदिर में झूठी शादी कर ली।शादी के बाद जब नर्स पत्नी का दर्जा मांगने लगी तो डॉक्टर का एक अलग ही रूप देखने को मिला।डॉक्टर ने शादी की बात से इंकार कर दिया।साथ ही अपनी बेटी से भी पल्ला झाड़ लिया।जिसके बाद नर्स ने डॉक्टर से अपना हक लेने के लिए...

वैशाली नगर चौकी पुलिस ने बताया कि शांति नगर सुपेला निवासी आरोपी डॉ. पावस शर्मा के साथ 30 वर्षीय नर्स भी जुनवानी स्थित एक बड़े अस्पताल में नौकरी करती थी। जहां दोनों के बीच बातचीत के दौरान मामला प्यार तक जा पहुंचा। डॉक्टर ने उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया।12 जुलाई 2012 को मंदिर में जाकर उसकी मांग भर दिया।

फिर उसे पत्नी बनाकर अपने ही घर पर 6 साल तक रखा। नर्स का कहना है कि उससे 2 साल की बच्ची भी है। पावस ने 2 मई 2018 को उसे घर से निकाल दिया।जिसके बाद अपने हक के लिए पीड़ित नर्स ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।पुराने सबुतों से दोनों के मध्य संबंध की पुष्टि नहीं हो पा रही है।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी डॉ. पावस शर्मा के खिलाफ धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज किया और घटना स्थल से साक्ष्य कलेक्ट कर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा।कपड़े को साक्ष्य के लिए जब्त किया गया था। स्लाइड और कपड़े को फोरेंसिक लैब भेजा गया था।

जहां डॉक्टरों ने घटना का समय पुराना होने की वजह से डीएनए टेस्ट लिखा है। दोनों की सहमति से पुलिस अब डीएनए टेस्ट कराएगी। प्रभारी चौकी वैशाली नगर मनीष शिंदे ने बताया कि इस मामले में डीएनए टेस्ट की अर्जी कोर्ट में लगाई है। अनुमति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Updated on:
08 Sept 2018 01:36 pm
Published on:
01 Aug 2018 02:49 pm
Also Read
View All
Independence Day 2026: 15 अगस्त से पहले रायपुर हाई अलर्ट! 800 पुलिसकर्मी तैनात, ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी

World Organ Donation Day 2026: मेरे जाने के बाद भी मेरा कोई हिस्सा किसी की जिंदगी में सांस बनकर रहे… RJ नरेंद्र ने लिया अंगदान का संकल्प

Central Jail News: 15 अगस्त से पहले मिली आजादी, रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी, हाथों में नजर आई श्रीमद्भगवद्गीता

Raipur: दुरंतो एक्सप्रेस में खुला करोड़ों का राज, सात सोने की बिस्किट, एक छड़ के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूछताछ क्या बताया

छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, देखें नाम