रायपुर

रिम्स हॉस्पिटल में डॉक्टर-नर्स लापता, प्रबंधन पर जल्द संज्ञान ले मुख्यमंत्री : प्रदेशाध्यक्ष आप

- रिम्स हॉस्पिटल के जितने मरीज है उन्हें जल्द से जल्द बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवायी जाए व वँहा के मैनेजमेंट को अपने हाथों में लेकर ठोस कार्यवाही जल्द की जाए ताकि इस आपदा में वँहा भर्ती कोरोना या अन्य गंभीर बीमारियों से पीडि़त लोगों को बचाया जा सके।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Apr 2021, 1:41 AM IST
riims_1.jpg

रायपुर । कोरोना महामारी के इस संकट काल में शहर के मंदिर हसौद स्थित रिम्स हॉस्पिटल का पूरा स्टॉफ मरीजो को छोड़कर चला गया है , जिसपर आप के प्रदेशाध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा शहर के लोगो के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है । हम इस महामारी के दौर में सरकार के साथ है, लेकिन इस आपदा के समय मे जिम्मेदार जनप्रतिनिधि इसे संभालने में नाकाम नजर आ रहे है।

जिम्मेदार मंत्री, सांसद,विधायक अभी भी अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से नही निभा रहे है वे इस संकट काल मे कही नजर नही आ रहे है। जबकि उन्हें इस विपदा की घड़ी में बढ़ चढ़कर आगे आकर कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाना चाहिए। जिसमें वो फेल होते दिख रहे है। हमने पहले भी इस मामले को लेकर मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को अवगत करवाया था, लेकिन उन्होंने हमारी कही गयी बातों पर ध्यान नही दिया।

रिम्स हॉस्पिटल के जितने मरीज है उन्हें जल्द से जल्द बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवायी जाए व वँहा के मैनेजमेंट को अपने हाथों में लेकर ठोस कार्यवाही जल्द की जाए ताकि इस आपदा में वँहा भर्ती कोरोना या अन्य गंभीर बीमारियों से पीडि़त लोगों को बचाया जा सके।

Updated on:
21 Apr 2021, 1:41 AM IST
Published on: