
Dog Bite in CG: छत्तीसगढ़ के रायपुर में निगम क्षेत्र में श्वानों के आतंक से बच्चे लगातार डॉग बाइट का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद निगम के जिम्मेदारों को कोई फर्क पड़ता है। दलदल सिवनी से दिलदहला देने वाली घटना सामने आई।
मोहल्ले में खेल रहे एक 6 साल के बच्चे पर खूंखार श्वानों की झुंड उस बच्चे के सिर के मांस को नोंच कर खा गए। शरीर को भी पूरी तरह से नोंच डाला। ऐसे हालात में बच्चे के पूरे शरीर में पट्टी बंधी है और उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
हैरानी ये कि नगर निगम में खूंखार श्वानों की ऐसी पहली घटना नहीं है, बल्कि लगातार बच्चे शिकार हो रहे हैं। दलदल सिवनी के आर्मी चौक के पास रहने वाले एक मिस्त्री का बच्चा खूंखार श्वानों का बुरी तरह से शिकार हो गया। पिता वासु ने बताया कि वह मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रहा था।
उसके साथ के बच्चे भाग निकले, लेकिन 10 मिनट तक श्वानों का झुंड उसे नोचता रहा। कोई बचाने तक सामने नहीं आया। बच्चा बुरी तरह से जख्मी है, सिर का मांस श्वान खा गए और शरीर में जगह-जगह दांत गड़ा दिए हैं। घटना 13 फरवरी की है, मामले खुलासा बुधवार को हुआ।
निगम उपायुक्त स्वास्थ्य के जसदेव सिंह ने कहा की बाबरादलदल सिवनी में श्वानों के हमले की सूचना मिलने पर दो दिनों से श्वान पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। 4-5 श्वानों को पकड़ा गया है। श्वानों की नसबंदी भी करा रहे हैं। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।