रायपुर

शराब पीकर मां से की ऐसी हरकत, नाराज बेटे ने पिता को दी ये खौफनाक सजा, केस दर्ज

Raipur Crime News: शराब पीकर मां से गाली-गलौज और मारपीट करने से नाराज एक युवक ने अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jun 2023, 10:21 AM IST
Drinking alcohol beat mother, angry son killed father
नाराज बेटे ने पिता को दी ये खौफनाक सजा

CG Crime News: रायपुर। शराब पीकर मां से गाली-गलौज और मारपीट करने से नाराज एक युवक ने अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार यह घटना ग्राम तिल्दा के रजिया निवासी चोवाराम निषाद मंगलवार की रात शराब के नशे में घर पहुंचा था। नशे में धुत पति अपनी (RAIPUR CRIME NEWS) पत्नी भुनेश्वरी निषाद से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहा था। उस दौरान उनका बेटा (19 वर्षीय) नीरज निषाद, निखिल निषाद और उसका दोस्त नीरज वर्मा उसके पास पहुंचे।

अपने पिता पर किया हमला

पिता को मां के साथ मारपीट करते देख नाराज होकर नीरज ने लाठी से अपने पिता पर हमला कर दिया। युवक ताबड़तोड़ कई वार किए। इससे वह बुरी तरह (cg crime) घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने नीरज के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Updated on:
8 Jun 2023, 10:21 AM IST
Published on: