रायपुर

खारुन पुल मरम्मत के चलते दुर्ग-रायपुर मार्ग वनवे, एक माह तक ट्रैफिक डायवर्ट, बदले रूट से करें सफर

Kharun Bridge Repair: रायपुर के करीब 35 साल पुराने खारुन पुल का मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते एक माह तक पुल से आवागमन वनवे रहेगा।

2 min read
Mar 22, 2026
खारुन पुल मरम्मत के चलते दुर्ग-रायपुर मार्ग वनवे, एक माह तक ट्रैफिक डायवर्ट, बदले रूट से करें सफर(photo-patrika)

Kharun Bridge Repair: छत्तीसगढ़ के रायपुर के करीब 35 साल पुराने खारुन पुल का मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते एक माह तक पुल से आवागमन वनवे रहेगा। दुर्ग से रायपुर की ओर वाला मार्ग बंद रहेगा। केवल रायपुर से दुर्ग वाले मार्ग से आना-जाना होगा। ट्रैफिक पुलिस ने जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं।

Kharun Bridge Repair: वनवे रहेगा दुर्ग से रायपुर और रायपुर से दुर्ग मार्ग

इन मार्गों में जाने से जाम से बचा जा सकता है। शनिवार को ट्रैफिक एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला,एसीपी सतीश ठाकुर, सीमा अहिरवार आदि सहित एनएचएआई के अधिकारियों ने ब्रिज का निरीक्षण किया। 1 अप्रैल से होगा काम शुरू: खारुन नदी पुल का 1 अप्रैल से मरम्मत कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

काम पूरा होने में एक माह का समय लग सकता है। उल्लेखनीय है कि इस पुल से रोज करीब डेढ़ लाख छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों का दुर्ग से रायपुर रोज आना-जाना लगा रहता है। पुल में वनवे होने से जाम लगेगा। इसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्सन किया है।

पुलिस की अपील

सभी वाहन चालकों से अपील है कि परिवर्तित मार्ग का अधिक से अधिक उपयोग करें। आवश्यक कार्य जैसे एयरपोर्ट, हॉस्पिटल, रेलवे स्टेशन, प्रतियोगी परीक्षाएं आदि के लिए रायपुर आने वाले अतिरिक्त समय लेकर आएं। वनवे मार्ग चन्दनीडीह से कुम्हारी टोल प्लाजा और कुम्हारी टोल प्लाजा के बाद से चन्दनीडीह तक वनवे मार्ग पर ओवरटेक न करें।

ऐसे बचा जा सकता है जाम से

  • दुर्ग से रायपुर की ओर: रायपुर एयरपोर्ट, नया रायपुर, मंत्रालय,पुलिस मुख्यालय, आरंग, अभनपुर की ओर आने वाले वाहन चालक सेलूद-पाटन -अभनपुर-मार्ग का उपयोग करें।
  • दुर्ग, भिलाई रिसाली उतई से रायपुर आने वाले: सेलूद-फूंडा-जामगांव-मोतीपुर-अमलेश्वर-से रायपुर आने वाले मार्ग का उपयोग करें
  • चरोदा, कुम्हारी, भिलाई-3 से रायपुर की ओर आने वाले: सिरसा गेट-मोतीपुर-अमलेश्वर से रायपुर मार्ग का उपयोग करें
  • कुम्हारी, अहिरवार से रायपुर आने वाले: कुम्हारी-उरला-खमरिया-अमलेश्वर मार्ग का उपयोग करें
  • कुम्हारी टोल से रायपुर की ओर आने वाले: कुम्हारी टोलप्लाजा से चन्दनीडीह तक वन वे मार्ग का उपयोग करें
  • रायपुर से दुर्ग जाने वाले दोपहिया-चौपहिया वाले चन्दनीडीह ग्राम से लेफ्ट होकर पुराना रपटा/ पुल का प्रयोग कर कुम्हारी टोल तक जा सकेंगे
Published on:
22 Mar 2026 12:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर