रायपुर

Raipur: शुद्धीकरण विवाद पर गृहमंत्री बोले- राहुल गांधी को इस तरह की राजनीति से बाज आना चाहिए

Raipur: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बोला सियासी हमला...
less than 1 minute read
Raipur

Raipur: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद हुए कथित शुद्धीकरण को लेकर सियासी विवाद बढ़ गया है। शुद्धीकरण विवाद पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने सियासी हमला बोला है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 30 अगस्त को रायपुर में कहा कि क्या राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष होते हुए इस तरह से राजनीति करना चाहिए? शर्मा ने कहा कि वे अपने वरिष्ठ नेता को ही मोहरा बना रहे हैं... ऐसे नहीं करना चाहिए। लोगों की भावनाओं से इस तरह खेलना अच्छा नहीं है।

डिप्टी सीएम शर्मा बोले कि वे नौजवानों के मन में नाराजगी भरना चाहते हैं, देशप्रेम या स्नेह नहीं भरना चाहते हैं। नौजवान नाराज हों, अराजकता फैले, वे इस तरह की प्रक्रिया चाहते हैं। ये गलत है। उन्हें इस तरह की राजनीति से बाज आना चाहिए।

बता दें कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में 8 अगस्त को खरगे की जनसभा हुई थी। इसके बाद 11 अगस्त को कुछ लोगों ने कथित शुद्धीकरण यज्ञ किया था। कांग्रेस ने इसे भाजपा की दलित-विरोधी मानसिकता बताया। वहीं, राहुल गांधी की ओर से मामले को दलित अपमान से जोड़कर एससी-एसटी एक्ट में कार्रवाई की मांग की गई।

Also Read
View All
रिश्तेदारों की बातों से नहीं टूटा हौसला, पापा के दिखाए रास्ते पर चलकर 23 की उम्र में जीते 26 मेडल, जानें वंशिका का सफर

Ration card e-KYC: ई-केवाईसी के फेर में अटका राशन, पांच महीने से इंतजार कर रहे हितग्राही, ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा परेशानी

80 हजार से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही, फिर भी इमरजेंसी में नहीं एंबुलेंस-स्टाफ, रायपुर रेलवे स्टेशन की योजना फेल

नक्सलवाद की मुक्ति के बाद पहली बार बस्तर आएंगे राहुल गांधी? आदिवासी मुद्दों पर बनेगी खास रिपोर्ट, यहां समझें पूरा प्लान!

यूथ कांग्रेस चुनाव में डिजिटल दंगल! Facebook-Instagram पर दावेदारों ने झोंकी पूरी ताकत, जानें वोटिंग की तारीख