रायपुर

CG Election 2023 : कांग्रेस-भाजपा के प्रत्याशियों के नामों को लेकर धड़कने हुई तेज, इस दिन जारी हो सकती है सूची

CG Election 2023: विधानसभा चुनाव में सिर्फ दो माह बाकी है। चुनाव को लेकर कांग्रेस-भाजपा में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है।
2 min read
Sep 05, 2023
After 9, the list of Congress and BJP till 8 will be released.
कांग्रेस-भाजपा

CG Election 2023: रायपुर। विधानसभा चुनाव में सिर्फ दो माह बाकी है। चुनाव को लेकर कांग्रेस-भाजपा में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। इन दिनों से सबसे ज्यादा मशक्कत प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने को चल रही है। कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशियों (Congress) की पहली सूची भी घोषित नहीं की है।

वहीं भाजपा ने 15 दिन पहले ही 21 प्रत्याशियों की सूची घोषित कर चुनावी माहौल बना चुकी है। कांग्रेस में पहली सूची घोषित करने की कवायद चल रही है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की पहली सूची 9 सितंबर के बाद ही घोषित होगी। क्योंकि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 9 सितंबर (BJP) को होने वाली है।

कांग्रेस: पहली सूची में मंत्रियों-विधायकों के नाम

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के पहली में कांग्रेस के मंत्रियों-विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के नाम ज्यादा शामिल रहेंगे। इसके बाद अन्य के नाम शामिल किए जाएंगे। सूची में करीब 35 से 40 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने की (CG Election 2023) संभावना है। फिलहाल ब्लॉक स्तर और जिला स्तर से चुनाव समिति को भेजे गए नामों पर मंथन चल रहा है। चुनाव समिति की बैठक हो चुकी है। सोमवार को हुई बैठक में ब्लॉक स्तर से आए सिंगल नामों पर भी विचार किया गया।

जानकारी के अनुसार चुनाव समिति में दावेदारों के नामों पर चर्चा के बाद अब पांच वरिष्ठों नेताओं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव और विधानसभा अध्यक्ष चरण दास मंहत विधानसभावार नामों को फाइनल करेंगे। इस दौरान संभागवार क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं को बुलाकर चर्चा भी की जाएगी। इसके बाद प्रत्याशियों के नामों को फाइनल कर केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजा जाएगा। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 9 सितंबर को दिल्ली में होगी। वहीं पहली सूची के नामों पर मुहर लगाई जाएगी।

भाजपा: दूसरी सूची में महिलाओं पर फोकस

CG Election 2023: वहीं, भाजपा की दूसरी सूची में 30 से 35 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे। 5 सितंबर को दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने की संभावना है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के चुनाव के लिए दूसरी सूची के नामों पर मुहर लगाई जाएगी। इसके बाद संभवत: 8 सितंबर तक ही दूसरी सूची भाजपा घोषित कर दी जाएगी। इस सूची में महिला प्रत्याशियों के ज्यादा नाम होने की संभावना है।

बता दें कि भाजपा की दूसरी सूची के लिए आए दावेदारों के नामों पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा मंत्रणा की जा चुकी है। अब शीर्ष नेतृत्व इस पर चर्चा करेगी। इसके बाद ही नामों पर मुहर लगाई जाएगी। जानकारी के अनुसार भाजपा की दूसरी सूची में उन विधानसभा (Election 2023) क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी, जहां भाजपा को एक से दो बार हार मिली है।

Published on:
05 Sept 2023 06:58 pm