रायपुर

Election Results 2024: सबसे पहले इस सीट का आएगा नतीजा, सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोट काउंटिंग

Election Results 2024: कल यानी 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। इसके लिए सुबह 8 बजे से ही वोटिंग शुरू हो जाएगी। मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है।

4 min read
Jun 03, 2024
Election Results 2024

Election Results 2024: लोकसभा चुनाव की मतगणना की पूरी तैयारियां मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा कर ली गई है। सभी 11 सीटों पर हुए मतदान की गणना संबंधित सीट के जिला मुख्यालयों में होगी। जिला मुख्यालयों में मतगणना (Lok Sabha Election 2024) विधानसभावार की जाएगी। जानकारी के अनुसार विधानसभा-वार की जाने वाली काउंटिंग में सबसे कम राउंड की गिनती कोरबा सीट पर होगी।

इस सीट पर वोटों की गिनती 142 राउंड में होगी। वहीं सबसे अधिक राउंड की गिनती रायपुर लोकसभा सीट पर 175 राउंड की होगी। प्रदेश की सभी 11 सीटों पर कुल 1720 राउंड की गिनती होगी। बता दें कि प्रदेश की सभी 11 सीटों को मिलाकुर लोकसभा चुनाव में 72.8 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जो पिछले 2019 की तुलना में 1.31 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2019 में प्रदेश में 71.49 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

Election Results 2024

Election Results 2024: कोरबा में 142 राउंड की गिनती

प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में (Lok Sabha Election 2024) से सबसे पहले कोरबा का रिजल्ट आ सकती है। क्योंकि यहां सबसे कम 142 राउंड में मतगणना होगी। इसके बाद जांजगीर- चांपा में 143 राउंड और बस्तर में 144 राउंड में मतगणना होगी। कोरबा के बाद इन दोनों सीट का परिणाम आने की उम्मीद है। यदि किसी प्रकार की तकनीकी दिक्कतें नहीं आई और मतगणना तेजी से हुई तो।

8 बजे सुबह शुरू होगी मतगणना

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि डाक मतपत्रों की गणना 11 रिटर्निंग अधिकारियों के मुख्यालय जिलों में 4 जून को प्रातः 8 बजे से शुरू हो जाएगी। इसके लिए आवश्यक व्यवस्था एवं तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डाक मतपत्रों को जिला मुख्यालयों में ट्रेज़री स्थित स्ट्रांग-रूम में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ रखा गया है।

मतगणना दिवस को इन मतपेटियों का परिवहन प्रातः 6 बजे निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों, उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पूर्ण सुरक्षा के साथ काउंटिंग सेंटर में किया जाएगा। 11 जिलों में डाक मतपत्रों की मतगणना 8 बजे प्रारम्भ होने के आधे घंटे बाद अर्थात साढ़े 8 बजे से ईवीएम के मतों की गणना प्रारंभ की जाएगी।

Election Results 2024

Election Results 2024: किस सीट पर कितने राउंड की मतगणना

लोकसभा सीट का नाम - मतगणना राउंड

सरगुजा             - 161
रायगढ़                        - 165
जांजगीर-चांपा             - 143
कोरबा                         - 142
बिलासपुर             - 164
राजनांदगांव             - 150
दुर्ग                         - 166
रायपुर                        - 175
महासमुंद             - 157
बस्तर                        - 144
कांकेर                        - 153

किस सीट पर कितने प्रतिशत वोटिंग

सरगुजा             - 79.89
रायगढ़                        - 78.85
जांजगीर-चांपा             - 67.56
कोरबा                         - 75.63
बिलासपुर             - 64.77
राजनांदगांव             - 77.42
दुर्ग                         - 73.68
रायपुर                        - 66.82
महासमुंद             - 75.02
बस्तर                        - 68.29
कांकेर                        - 76.23

Election Results 2024: 4 जून को जारी होगा लोकसभा चुनाव का नतीजा

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के नतीजे 4 जून को जारी होने है। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान 7 मई को समाप्त हो गया। पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव में तीन लोकसभा सीट पर और तीसरे चरण में 7 मई को कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, सरगुजा और रायगढ़ में सात लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। बता दें कि, पूरे भारत के लोकसभा सीट समेत छत्तीसगढ़ लोकसभा सीट के परिणाम भी 4 जून को जारी होंगे।

Election Results 2024

लोकसभा में भाजपा कांग्रेस में सीधा वार

छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों में भाजपा-कांग्रेस के बीच महामुकाबला है। एक तरफ भाजपा ने अपने दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी चुने हुए खास दिग्गजों को उम्मीदवार बनाया। रायपुर लोकसभा सीट में भाजपा से वर्तमान मंत्री और रायपुर दक्षिण विधानसभा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल उम्मीदवार है, तो दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय मैदान में उतरे है।

 बस्तर से भाजपा के दिग्गज नेता महेश कश्यप तो कांग्रेस से कवासी लखमा मैदान में है। महासमुंद लोकसभा सीट से पूर्व विधायक रूपकुमारी चौधरी तो कांग्रेस से ताम्रध्वज साहू उम्मीदवार है। कांकेर से भाजपा के भोजराज नाग और कांग्रेस से बीरेश ठाकुर उम्मीदवार है। राजनांदगांव से वर्तमान सांसद संतोष पांडेय तो कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मैदान में है।

Election Results 2024

इधर बिलासपुर से भाजपा से तोखन साहू तो कांग्रेस से देवेंद्र यादव मैदान में है। दुर्ग से भाजपा के वर्तमान सांसद विजय बघेल तो कांग्रेस से राजेंद्र साहू है। जांजगीर-चांपा से भाजपा से कमलेश जांगड़े तो कांग्रेस से शिवकुमार डहरिया है। सरगुजा से चिंतामणि महाराज तो कांग्रेस से शशि सिंह है। वहीं रायगढ़ से भाजपा की दिग्गज नेत्री और पूर्व सांसद सरोज पांडेय तो कांग्रेस से ज्योत्सना महंत उम्मदीवार है।

Also Read
View All
Amit Shah in Chhattisgarh: केंद्रीय गृह मंत्री डायल-112 सेवा का किया शुभारंभ, 400 अत्याधुनिक वाहन और 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी

International Museum Day: देश के टॉप-10 संग्रहालय के इतिहास पर दीमकों ने किया हमला, दुर्लभ धरोहरों के रिकॉर्ड पर छाया संकट

Police Commissionerate: रायपुर में कमिश्नरेट लागू होने के बाद महिला अपराध हुए कम, इंस्टाग्राम लाइव में एडिशनल डीसीपी ने दी जानकारी

Raipur News: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ लूट की वारदात, बाइक सवार फोन छीनकर हुए फरार

Petrol Diesel Rush: पेट्रोल की मारामारी से मिली राहत, पम्पों पर छटने लगी भीड़, ड्रम में भरकर ले जाने वालों पर नहीं हुई कार्रवाई