रायपुर

Kolkata-Pune IndiGo Flight: रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, महिला यात्री की अचानक बिगड़ी तबियत

Kolkata-Pune IndiGo Flight: उड़ान के दौरान एक महिला यात्री अचानक बेहोश हो गईं, जिसके बाद विमान चालक दल ने तत्काल मेडिकल सहायता के लिए रायपुर एयरपोर्ट ATC से संपर्क साधा एवं रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का निर्णय लिया।

2 min read
Apr 30, 2026
रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग (Photo AI)

Kolkata-Pune IndiGo Flight: कोलकाता से पुणे जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E-135 को एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी के तहत उतारा गया। विमान दोपहर लगभग 12:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान एक महिला यात्री अचानक बेहोश हो गईं, जिसके बाद विमान चालक दल ने तत्काल मेडिकल सहायता के लिए रायपुर एयरपोर्ट ATC से संपर्क साधा एवं रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का निर्णय लिया।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) द्वारा विमान के लैंड होते ही महिला यात्री को प्राथमिक सहायता प्रदान की तथा एम्बुलेंस द्वारा आगे के उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया। आवश्यक औपचारिकताएं एवं स्थिति सामान्य होने के बाद विमान ने लगभग 1:00 बजे पुनः अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी। एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया त्वरित एवं समन्वित तरीके से संपन्न कराई गई।

पहले भी रायपुर में हो चुकी ऐसी घटना

कोलकाता से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

कोलकाता से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। दरअसल प्लेन में सवार एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। अचानक बेहोश होने पर हड़कंप मच गया। ) वहीं आनन फानन में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। युवक को इलाज के लिए तुरंत माना सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने जांच के बाद मौत की पुष्टि की।

प.बंगाल निवासी मृतक वर्धमान ब्लड कैंसर से पीड़ित था। इलाज के लिए वह दुर्गापुर से मुंबई जा रहा था। वहीं अचानक तबीयत बिगड़ने पर इलाज से पहले ही मौत हो गई। इस घटना से रायपुर एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। वहीं कुछ देर बाद फ्लाइट मुंबई के लिए उड़ान भरी।

7 मई को बंद रहेगी रायपुर-मुंबई के बीच दो फ्लाइटों का संचालन

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से मुंबई के लिए 7 मई को दो फ्लाइटें उड़ान नहीं भरेंगी। इसके चलते शाम की 4.25 और 12.30 वाली फ्लाइट प्रभावित रहेगी। वहीं सुबह 9.30 और रात 9 बजे वाली फ्लाइट अपने नियमित समय पर संचालित होगी। विमानन कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में रनवे का मेंटेनेंस सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक 6 घंटे किया जाएगा। मानसूनी सीजन के पहले रनवे क्रमांक 09/27 और 14/32 पर वार्षिक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस दौरान दोनों रनवे प्री-मानसून मेंटेनेंस के लिए अस्थाई रूप से बंद किए जाएंगे।

Updated on:
30 Apr 2026 04:20 pm
Published on:
30 Apr 2026 04:19 pm
Also Read
View All