रायपुर

रमन सिंह ने CM भूपेश पर साधा निशाना, बोले – बिजली बिल हाफ का वादा जनता से, और लाभ उद्योगों को

Hike of Electricity Rate in CG: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर बिजली दर बढ़ाए जाने पर सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Aug 2021, 1:45 PM IST
raman_singh_vs_bhupesh_baghel.jpeg

रायपुर. Hike of Electricity Rate in CG: छत्तीसगढ़ में बिजली दर में वृद्धि के मुद्दे को लेकर बीजेपी लगातार राज्य सरकार के खिलाफ हमलावर है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर बिजली दर बढ़ाए जाने पर सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। रमन सिंह ने कहा एक तरफ राज्य सरकार जनता से बिजली बिल हाफ का वादा करती है और बिजली दर में छूट का लाभ उद्योगपतियों को दे रही है।

उन्होंने कहा, भूपेश बघेल जी गजब के कलाकार हैं! घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली के नये टेरिफ में 5-6% की वृद्धि कर करंट दे रहे हैं, वहीं स्टील इंडस्ट्री की दरें 16% घटाकर बड़ी राहत देने में लगे हैं। ये भी गजब रीति-नीति है!

बता दें कि बीते दिनों बिजली कंपनी ने बिजली दर बढ़ा दिया है। विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए औसत दर 6.41 निर्धारित की है, पिछले साल ये दर 5.93 प्रति यूनिट थी, जो पिछले साल की तुलना में 48 पैसे प्रति यूनिट ज्यादा है। जिसे लेकर बीजेपी बिजली दर में वृद्धि का लगातार विरोध कर रही है।

Updated on:
17 Aug 2021, 1:45 PM IST
Published on: