
रायपुर. छत्तीसगढ़ के अबतक कोरोना वायरस से प्रभावित एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इसके बाउजूद लोगों में इसका खौफ बरकार है। यही वजह है कि जहां प्रदेश में सेंनेटाइजर और मास्क की रिकार्ड तोड़ बिक्री हो रही है वहीं होली के बावजूद रंगों के बाजार में मंदी का माहौल है ।
कोरोना वायरस की वजह से प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों ने भी इस बार होली नहीं खेलने का निर्णय लिया है। इस बार होली नहीं मनाने की फैसला करने वाले प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का कहना है कि जान है तो जहां है।
उन्होंने बता कि इस सिलसिले में सोनिया गांधी ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है और प्रदेशवासियों को इस बीमारी से बचाने के हर संभव प्रयास किए जाने की अपील की है।उन्होंने प्रदेशवासियों को होली पर सन्देश देते हुए से कहा कि इस बार होली कम मनाए और हाथ ना मिलाये। जिससे ऐसी बीमारी से बचा जा सके।