रायपुर

बड़ी खबर: राम रहीम के बाद अब देश के इस बड़े बाबा ने युवती को बनाया हवस का शिकार

बिलासपुर पहुंचने के बाद पीडि़ता ने दर्ज कराई थी शिकायत पुलिस ने जीरो में एफआईआर कर डायरी भेजी अलवर, घटना ७ अगस्त की है।

2 min read
Sep 21, 2017

बिलासपुर. शहर की एक युवती से अलवर राजस्थान में फलाहारी बाबा दुष्कर्म किया। घटना 7 अगस्त की है। बाबा की धमकी से डरकर युवती ने शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई थी। गुरमीत राम रहीम बाबा को दुष्कर्म के मामले सजा होने के बाद युवती बिलासपुर पहुंची। उसने घटना की जानकारी परिजनो को दी और इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ जीरो में एफआईआर दर्ज कर केस डायरी अलवर भेज दी है। एएसपी अर्चना झा ने बताया शहर में रहने वाली 19 वर्षीय युवती जयपुर में लॉ से संबंधित कोर्स कर रही है। युवती के परिजन राजस्थान में अलवर में रहने वाले फलाहारी बाबा के भक्त हैं। युवती को जुलाई 2017 में कॉलेज से 3 हजार रुपए छत्रवृत्ति मिली थी। उसने परिजनो को राशि मिलने की जानकारी दी थी। परिजनो ने उसे जयपुर के पास स्थित अलवर में फलाहारी बाबा के आश्रम में राशि चढ़ाने के लिए कहा था।

चढ़ावा चढ़ाने गई थी आश्रम:-
युवती 7 अगस्त रक्षाबंधन के दिन जयपुर से अलवर पहुंची थी। उसने फलाहारी बाबा के मुलाकात कर आश्रम में 3 हजार रुपए चढ़ावा चढ़ा दिया था। फलाहारी बाबा ने युवती को चन्द्रग्रहण होने का हवाला देकर उसे आश्रम में रूकने और दूसरे दिन जयपुर जाने की बात की थी। युवती आश्रम में रूक गई थी। शाम करीब ७ बजे फलाहारी बाबा ने उसे परिजनों का हालचाल पूछने के लिए अपने कमरे में बुलवाया था। फलाहारी बाबा ने चन्द्रग्रहण का हवाला देते हुए अपने शिष्यों को नहाने के लिए भेज दिया था। बाबा ने युवती से परिवार के सदस्यों का हालचाल पूछते हुए कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

ये भी पढ़ें

तबियत खराब हुई तो झाड़फूंक कराने ले गए, झोलाछाप ने दो बहनों की लूट ली अस्मत

बताने पर दिया जान से मारने की धमकी
घटना के बाद आरोपी बाबा ने उसे राजनीतिक पहुंचा का हवाला देते हुए घटना का जिक्र किसी से करने पर जान से मरवाने की धमकी दी थी। बाबा की धमकी से डरकर युवती वापस जयपुर चली गई थी। हाल ही में गुरमीत राम रहीम को डेरा सच्च सौदा आश्रम में युवतियों से दुष्कर्म के मामले में 20 वर्ष की कैद होने के बाद युवती को बाबा के खिलाफ शिकायत करने का बल मिला था। वह सितंबर महीने के पहले सप्ताह में जयपुर से बिलासपुर पहुंची थी। उसने घटना की जानकारी परिजनो को दी थी। परिजनों के साथ वह पुलिस से शिकायत करने पहुंची थी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने बाबा के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया था। पुलिस ने केस डायरी अलवर राजस्थन भेज दी है

ये भी पढ़ें

झोलाछाप डॉक्टर की क्लीनिक सील, गर्ल्स को देता था ऐसी दवा जिसे जान आप भी रह जाएंगे दंग

Updated on:
21 Sept 2017 12:08 pm
Published on:
21 Sept 2017 11:34 am
Also Read
View All