Singer Pankaj Udhas passed away: निधन की खबर फैलते ही देश में शोक की लहर दौड़ गई। फैंस समेत देश के फिल्मी सितारे व राजनेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निधन पर गहरा शोक जताया है...
singer Pankaj Udhas passed away: मशहूर गजल गायक पंकज उधास का आज निधन हो गया है। उनके अचानक दुनिया छोड़ जाने से करोड़ों फैंस को तगड़ा झटका लगा है। निधन की खबर फैलते ही देश में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस समेत देश के फिल्मी सितारे व राजनेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निधन पर गहरा शोक जताया है।
singer Pankaj Udhas passed away: सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, उन्होंने अपने सुमधुर आवाज से भारतीय संगीत को उच्चतम स्थान पर ले जाने का काम किया। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों व शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति।
बता दें कि लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पंकज की बेटी नायाब उधास ने सिंगर के निधन की खबर शेयर की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा- बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार थे। वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।